Chilli Paneer Recipe: पनीर से जुड़ी कई डिश आपने खाई होंगी, जिसमें पालक पनीर, पनीर लाजवाबी, पनीर की तरकारी आदि कई स्वादिष्ट पकवानों के बारे में आपने सुना होगा और उनका स्वाद भी लिया होगा. इन्हीं स्वादिष्ट डिश में शामिल है पनीर चिली, जिसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर इस स्वादिष्ट डिश को बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी खाना नहीं बनाया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है; क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको पनीर चिली की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सीमित सामग्री में ही बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कैसे बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार फिरनी? जानिए रेसिपी
पनीर चिली के लिए जरूरी सामग्री
- पनीर 250 ग्राम
- प्याज 1 (कटा हुआ )
- हरा मिर्च 4 (काट ले )
- टमाटो सॉस 1 चम्मच
- हरा प्याज 2 (काट ले )
- अदरक लहसुन (बारीक)
- अदरक लहसुन पेस्ट 2 टेबलस्पून
- शिमला मिर्च 1 (काट ले )
- काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
- मैदा 50 ग्राम
- हल्दी 1/2 चम्मच
- मक्का का आटा 2 चम्मच
- मिर्च सॉस 1 चम्मच
- सोया सॉस 1 चम्मच
- तेल 50 ग्राम
- नमक 1/2 चम्मच
- गरम मशाल/सब्जी मसाला 1 चम्मच
घर पर कैसे बनाएं आसानी से पनीर चिली?
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
- इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें और अब पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि उन पर मसाले और घोल की परत चढ़ जाए फिर कुछ देर के लिए अलग रख दें.
- अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद पनीर को प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
- अब उसी पैन में बचे हुए तेल में बारीक कटा अदरक, लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूनें. इसके बाद हरी मिर्च और कटी हुई शिमला मिर्च डालें और सभी चीजों को तेज आंच पर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियां हल्की कुरकुरी बनी रहें.
- सब्जियां भुनने के बाद इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और ग्रीन चिली सॉस डालें. साथ ही लाल मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके कुछ देर तक पकाएं, ताकि सॉस और मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
- अब इसमें थोड़ा पानी डालें और पनीर को मैरिनेट करने के बाद बचा हुआ घोल भी मिला दें. इसे अच्छी तरह चलाएं और कुछ मिनट तक पकने दें. इससे ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाएगी.
- अब फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़ों को तैयार ग्रेवी में डालें. हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि पनीर टूटे नहीं और उस पर सॉस अच्छी तरह लग जाए. कुछ मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
- आखिर में पनीर चिली के ऊपर बारीक कटा हरा प्याज डालकर गार्निश करें. अब इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें और आपका चटपटा और स्वादिष्ट होटल स्टाइल पनीर चिली तैयार है.
यह भी पढ़ें: दिवाली में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा स्वादिष्ट काजू कतली? यहां जानिए बनाने की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines