अगर आप सामान्य वेज बिरयानी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जिसका स्वाद लाजवाब हो, खुशबू बेमिसाल हो. आपके लिए मशरूम बिरयानी परफेक्ट हो सकती है. जो लोग मांस नहीं खाते, उनके लिए ये बिरयानी इतनी खास होगी कि वह एक बार खाने के बाद, बार-बार इस बिरयानी की ख्वाहिश रखेंगे. इसे आप शाम में या रात के समय बना सकते हैं, लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपने तो पहले कभी बिरयानी बनाई ही नहीं, तो आप कैसे बना सकते हैं? आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्पेशल डिश की आसान रेसिपी देने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप भी स्वादिष्ट मशरूम बिरयानी बना सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Sawan Special: सावन में भगवान शिव को चढ़ाएं यह खास प्रसाद, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
मशरूम बिरयानी बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
- बासमती चावल 1.5 कप (30 मिनट के लिए भिगोए हुए)
- मशरूम 200 ग्राम
- 3 से 4 चम्मच दही
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर
- बिरयानी मसाला या गरम मसाला जरूरत के अनुसार
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े प्याज पतले कटे हुए
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 2 से 3 हरी मिर्च
- तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, इलायची और चक्रफूल जैसे खड़े मसाले
- हरा धनिया, पुदीना और घी या तेल
ध्यान रखें अगर ज्यादा लोग है, तो सामग्री में भी बढ़ेगी.
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मशरूम बिरयानी
- सबसे पहले कटे हुए मशरूम में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, बिरयानी मसाला और नमक मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें, ताकि मशरूम मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें.
- अब कुकर या भारी तले वाले पैन या देकची में घी या तेल गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें.
- कुछ तले हुए प्याज अलग निकाल लें, जिनका इस्तेमाल बाद में सजावट के लिए होगा.
- बचे हुए तेल में खड़े मसाले डालकर हल्का भूनें. फिर हरी मिर्च और टमाटर डालकर नरम होने तक उन्हें पकाएं.
- अब इसके बाद मैरीनेट किए हुए मशरूम को डालकर 3-4 मिनट तक भूनें, ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.
- अब ऊपर से भीगे हुए चावल डालें और उस पर पुदीना, हरा धनिया, थोड़ा बिरयानी मसाला और फ्राइड प्याज डालें.
- इसके बाद करीब 2 कप पानी और थोड़ा घी डालकर कुकर/ देकची बंद करें.
- मध्यम आंच पर 1-2 सीटी आने के/ देकची को 20-25 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और ऐसी ही थोड़ी देर के लिए उसे रहने दें.
- तैयार मशरूम बिरयानी को गर्मागर्म रायते या सलाद के साथ सर्व करें और मजे से इसका जायका लें.
यह भी पढ़ें: Breakfast Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, तैयार करें प्रोटीन से भरपूर बेसन-पनीर
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
22 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines