Kheer Recipe: सर्दियों में इस तरह बनाएं गाजर की खीर, खाते ही और मांगने लगेंगे लोग

Carrot Kheer Recipe: सर्दियों के मौसम में मीठा खाने का मजा ही कुछ और होता है, खासकर जब बात हो गर्मागर्म खीर की. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
दूध, गाजर और मेवों से बनी यह खीर विटामिन A, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है. तो चलिए जानते हैं सर्दियों की इस खास गाजर की खीर रेसिपी को आसान तरीके से बनाने की विधि.

Winter Kheer Recipe

गर्मागर्म खीर के लिए आसान रेसिपी Image Source Freepik

Winter Kheer Recipe: सर्दियों में घर की मिठास बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका है गाजर की खीर बनाना. यह खीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. गर्म दूध में पकी गाजर और मेवे शरीर को पोषण देने के साथ सर्दी में गर्माहट भी प्रदान करते हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको सर्दियों में गाजर का हलवा खाने का काफी शौक होता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आप गाजर की खीर को एक बार घर में जरूर बनाएं. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.

गाजर खीर रेसिपी | Gajar Kheer Recipe

सामग्री

  • ताजी लाल गाजर – 3 से 4 (कद्दूकस की हुई)
  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 4 से 5 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  • घी – 1 टेबल स्पून
  • काजू – 8 से 10 (कटे हुए)
  • बादाम – 7 से 8 (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश – 1 टेबल स्पून
  • केसर के धागे – 4 से 5

ये भी पढ़ें- Healthy Drink: सर्दियों में इस तरह बनाएं हेल्थ बूस्टिंग ड्रिंक, बीमारियों को रखेगी कोसों दूर

इस तरह बनाएं गाजर की खीर

ठंड में अगर गरम-गरम खीर मिल जाए तो क्या ही बात है. अगर आप भी टेस्टी खीर बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में. खीर बनाने के लिए सबसे पहले गाजरों को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. एक कड़ाही में घी गर्म करें और कद्दूकस की हुई गाजर को 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक कि उसकी कच्ची गंध निकल जाए. अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से जले नहीं. जब दूध आधा रह जाए और गाजर नरम हो जाए, तो उसमें चीनी डालें और 10 मिनट और पकाएं. अब इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और केसर डालें. अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक
धीमी आंच पर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.

आप इस आसान तरह से गाजर की खीर घर परी बना सकते हैं. साथ ही सर्दियों को मजा ले सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ