DIY Face Mask: आज के टाइम में लोग अपनी स्किन का एकदम ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसके चलते त्वचा पर एलर्जी और दाग-धब्बे (Dark Spots) जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. वहीं, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं 2 ऐसे मास्क बनाने के तरीके जिन्हें आप आसानी से बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. यह स्किन केयर (Skin Care) आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
टमाटर का फेस पैक | Tomato Face Pack
टमाटर और शहद फेस मास्क
टमाटर (Tomato) में मौजूद लाइकोपीन त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करता है, जबकि शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है और नैचुरल चमक देता है. 1 टमाटर का रस, 1 चम्मच शहद टमाटर का रस निकालकर उसमें शहद (Honey) मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें. सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें. असर कमाल का दिखता है.
ये भी पढ़ें- पिंपल्स को 100% साफ कर देगी घर की ये चीज, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल करने का तरीका
टमाटर और बेसन फेस मास्क
टमाटर के एसिडिक गुण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं, जबकि बेसन मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्मूद बनाता है. 2 चम्मच टमाटर का गूदा 1 चम्मच बेसन टमाटर के गूदे में बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें. फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें. हफ्ते में 2 बार उपयोग करें.
फेस मास्क के फायदे
- टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा की टैनिंग (Skin Tanning) को दूर करता है और स्किन को क्लीन करता है.
- शहद स्किन को डीपली हाइड्रेट करता है और उसमें नेचुरल चमक लाता है.
- यह मास्क त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को साफ करता है.
- बेसन स्किन से अतिरिक्त तेल को हटाकर उसे फ्रेश बनाए रखता है.
- बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है.
- यह मास्क त्वचा को टाइट (Skin Tightening) और यंग दिखाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें- धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो बेसन में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, मिनटों में निकलेगी डेड स्किन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines