Delhi Pollution on Skin: हवा में बढ़ते जहरीले कण छीन लेते हैं चेहरे का ग्लो? जानिए कैसा रखें अपना स्किन केयर रूटीन

Delhi Pollution Skin Care Tips: दिल्ली में सर्दियों के वक्त एक बड़ी समस्या स्मॉग-प्रदूषण की रहती है, जिसका असर सिर्फ सांस लेने पर ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी पड़ता है. आइए जानते हैं आप कैसे स्मोग-प्रदूषण के दौरान भी अपनी स्किन को साफ और सुंदर रख सकते हैं.

Delhi Pollution Skin Care

अपनी स्किन को कैसे रखें साफ और ग्लोइंग? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

दिल्ली में सर्दियां करीब है, जिसका हल्का-हल्का असर सुबह और रात में महसूस होने भी लगा है. लेकिन सर्दियों के साथ राजधानी दिल्ली की एक बड़ी समस्या प्रदूषण है, जिसका डर भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में हर साल प्रदूषण के कारण स्मोग देखने को मिलती है, जिससे न सिर्फ सांस लेने में दिक्कत होती है, बल्कि चेहरे की सुंदरता पर भी असर पड़ता है. अगर आपका भी चेहरा दिल्ली की सर्दियों में प्रदूषण के कारण बेजान नजर आता है और ग्लो गायब हो जाती है, तो आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताएं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को प्रदूषण के समय भी ग्लोइंग रख सकते हैं. आइए जानते हैं प्रदूषण के दिनों में कैसा होना चाहिए आपका स्किन केयर रूटीन?

यह भी पढ़ें: नाक के किनारों पर कालापन नजर आता है, तो करके देखें ये 3 काम, डार्कनेस कम होने में दिखेगा असर

विज्ञापन

पहले से तैयारी जरूरी

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पूरे साल बनी रहती है, लेकिन सर्दियों में स्मॉग और खराब एयर क्वालिटी का असर त्वचा पर भी साफ नजर आने लगता है. ऐसे में समस्या बढ़ने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना जरूरी है. प्रदूषण के महीन कण त्वचा पर जमा होकर उसकी प्राकृतिक चमक कम कर सकते हैं, जिससे स्किन रूखी, बेजान और डल नजर आने लगती है. वहीं, जिन लोगों की स्किन संवेदनशील होती हैं, उनमें मुंहासे, जलन और अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने से पहले त्वचा को सही तरीके से तैयार करना फायदेमंद हो सकता है.

कैसे रखें अपनी त्वचा को सुंदर?

  • स्मोग-प्रदूषण की स्थिति में आपको चाहिए कि आप जब सोकर उठे, तो सबसे पहले माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को धाएं और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं. त्वचा का रूखापन कम होगा और गंदगी जमा नहीं होगी
  • जब आप घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन लगाएं, क्योंकि प्रदूषण स्किन को डिहाइड्रेट और डल बना सकता है. इस प्रॉडक्ट को लगाने से आपके स्किन पोर्स में नहीं घुसेंगे और गंदगी से त्वचा बची रहेगी.
  • अगर आप बाहर जाते वक्त मेकअप करते हैं, तो कोशिश करें कि मेकअप कम रखें. अगर आप हैवी मेकअप करेंगे, तो हवा में फैला प्रदूषण और गंदगी आपके मेकअप पर चिप सकते हैं, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं.
  • स्किन को बेहतर बनाए रखने के लिए डायट में विटामिन सी युक्त चीजें शामिल करें और खूब सारा पानी पिएं.
  • घर आने के बाद चेहरे को अच्छे से धोएं और नाइट स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करें और हेल्दी खाना खाकर पूरी नींद लें.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस? मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं दूध-दही, खिल उठेगा चेहरा

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ