Home Tips: छिपकलियां घर में आ जाएं तो इन्हें घर से वापस बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर, अगर ये रसोई घर में डेरा जमा लें तो जान का खतरा बन जाता है। क्योंकि, छिपकलियां जहरीली होती हैं। रसोई घर में खाने-पीने का सामान होता है। गलती से अगर छिपकली इसमें गिर जाए और हमें पता न चले तो मुसीबत हो सकती है। वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाइयां मिलती हैं जो इन्हें रसोई से दूर भगाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। मगर हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो छिपकली को बाहर का रास्ता दिखाने में कारगर होंगी।
इन 5 तरीकों से दूर भगाएं छिपकली
अंडों के छिलके
अंडे खाकर उनके छिलके फेंकना बंद कर दें। इन छिलकों को यूज करने का बढ़िया तरीका हम आपको बता रहे हैं। छिपकलियों को दूर भगाने के लिए बस रसोई में 2-3 अंडों के छिलकों को रसोई के कोने में रख दें। इसकी तेज स्मेल से छिपकलियां दूर भागती हैं। ऐसा आपको हफ्ते में 2 से 3 बार करना होगा।
lizard removing tips
खीरा
आप सोच रहे होंगे खीरा कैसे छिपकली को भगा सकता है। छिपकलियां खीरे की गंध से सख्त नफरत करती हैं। वे इसकी खुशबू बर्दाशत नहीं कर सकती है। इसके लिए आपको 1 खीरा काटकर उसके स्लाइस को रसोई घर में टेबल टॉप या फिर कोने-कोने में रखने होंगे। खीरे की खुशबू आपके रसोई घर को महकाएगी और छिपकलियों को दूर करेगी।
ये भी पढ़ें- Leftover Roti Recipe: रात की बासी रोटी से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी
कॉफी
कॉफी छिपकलियों को दूर रखने में भी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको बस कॉफी पाउडर को क्रश करते हुए तंबाकू के साथ मिलाना होगा और रसोई घर के हर कोने पर रखना होगा। छिपकलियां इन जगहों से दूर भागेंगी जहां-जहां तंबाकू और कॉफी की खुशबू आएगी।
नींबू
छिपकलियों को खट्टे फलों की खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसलिए छिपकली भगाने के लिए आपको बस एक स्प्रे बोतल में थोड़े पानी के साथ नींबू का रस मिलाना होगा और पूरे रसोईघर में स्प्रे करना होगा। इस स्प्रे की खुशबू से आपकी रसोई घर में बढ़िया सी नेचुरल खुशबू भी आएगी।
लौंग और लहसुन की जोड़ी
छिपकलियों को तेज गंध बिल्कुल नहीं भाती है। ऐसे में लहसुन और लौंग आपकी मदद कर सकते हैं। लहसुन और लौंग की स्ट्रांग स्मैल छिपकलियों को आपके किचन से दूर करने में मदद करेगी। इसके लिए आपको यह हैक फॉलो करना होगा। आपको कुछ लहसुन की कलियों को कूट कर, इसमें लौंग का पाउडर मिलाना होगा। इस पेस्ट को आपको छिपकलियों वाली जगहों पर और रसोई घर के हर कोने में रखना होगा। आप देखेंगे, वहां से छिपकलियां तुरंत गायब होने लगेंगी।
ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
12 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines