Homemade Remedies For Pimples Marks: चेहरे पर पिंपल्स आना एक आम समस्या है, जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी परेशान होता है. लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है, जब पिंपल्स ठीक होने के बाद भी उनके दाग लंबे समय तक चेहरे पर बने रहते हैं और आसानी से नहीं जाते. अगर आप भी पिंपल्स के दाग से छुटकारा पाना चाहते हैं और इसके लिए किसी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो आपकी इस समस्या में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मुगल राजा रोज नाश्ते में क्या खाते थे? जानिए उनकी सुबह की थाली में क्या-क्या होता था
चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स?
पहले ये जानना भी जरूरी है कि आखिर चेहरे पर अचानक पिंपल्स (Pimples) क्यों आ जाते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, स्किन पर ज्यादा तेल बनना, पोर्स का बंद हो जाना और बैक्टीरिया का पनपने के कारण चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं. इसके अलावा हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes), तनाव (Stress), गलत खानपान, नींद की कमी और गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी पिंपल्स की समस्या को बढ़ा सकता है.
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
एलोवेरा (Aloe Vera) में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आपको फ्रेश एलोवेरा के पत्तों को काट कर उसमें मौजूद जेल को सीधे अपने चेहरे पर उन पिंपल्स के दाग पर लगाकर छोड़ दें. जब ये जेल सूख जाए, तो साफ पानी से चेहरे को धो लें, दिन में दो बार ऐसा करने से आपके चेहरे से दाग जल्दी हट जाएंगे.
शहद और दालचीनी भी फायदेमंद
इसके अलावा आप शहद और दालचीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. शहद से त्वचा पर नमी बनी रहती है और दालचीनी दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए दो चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें और उसे दाग वाली जगह पर लगा लें. इसके बाद अपने चेहरे को 10 मिनट के बाद धो लें, इससे आपके चेहरे पर लगे दाग जल्दी हट जाएंगे.
आलू का रस भी कारगर
इन सबके अलावा आप आलू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू में पाया जाने वाला ब्लीचिंग एजेंट पिगमेंटेशन को कम करता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं. जब वह रस सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें.
यह भी पढ़ें: दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाने का हो रहा है मन? हिमाचल प्रदेश की इन 5 खूबसूरत जगहों को देखकर दीवाने हो जाएंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
38 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines