होली का त्योहार सिर्फ रंगों और गुलाल तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह घर की रसोई में बनती खास मिठाइयों से भी यादगार बनता है. जैसे ही घर में पकवानों की खुशबू फैलती है, माहौल और भी उत्साह से भर जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ पारंपरिक और खास बनाना चाहते हैं, तो रबड़ी मालपुआ से बेहतर विकल्प मुश्किल है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम मालपुआ, ऊपर से ठंडी और गाढ़ी रबड़ी, सोच कर ही मुंह में पानी आ जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मुश्किल सामग्री की जरूरत नहीं होती. आपके किचन में मौजूद सामान्य चीजों से यह होली स्पेशल मिठाई आसानी से तैयार की जा सकती है, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें:चेहरे से नहीं हट रहा होली का लाल रंग? तुरंत करें ये 5 काम… साफ होने के साथ साथ आएगा कुदरती निखार
रबड़ी मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- फुल क्रीम दूध
- चीनी
- केसर और हरी इलायची पाउडर खुशबू और स्वाद के लिए
- मैदा या आटा और सूजी
- थोड़ा सा चीनी पाउडर
- घी या तेल तलने के लिए
- पानी
- सजावट के लिए बारीक कटे पिस्ता या बादाम
रबड़ी मालपुआ बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले दूध को धीमी आंच पर उबालें और लगातार चलाते रहें, जब तक वह एक चौथाई न रह जाए.
- अब इसमें चीनी, केसर और इलायची मिलाकर गाढ़ी रबड़ी तैयार कर लें.
- एक बाउल में आटा या मैदा, सूजी और चीनी मिलाएं. थोड़ा पानी या दूध डालकर बिना गुठली वाला स्मूद बैटर तैयार करें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दे.
- अब कढ़ाही में घी गर्म करें और कलछी से बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- अब भगौने में पानी, चीनी डालकर 2 तार की चाशनी तैयार कर ले स्वाद के लिए इसमें केसर भी डालें और हल्का ठंडा होने पर मालपुए को कुछ मिनट उसमें डुबोकर निकाल लें.
- आखिर में मालपुओं को रबड़ी में डालें, ऊपर से पिस्ता छिड़कें और ठंडा या हल्का गर्म सर्व करें.
यह भी पढ़ें:13 साल की उम्र में बिस्तर गीला करना कैसे रोकें? काम आएगा सिर्फ एक चुटकी वाला ये देसी नुस्खा
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines