Dinner Recipe For Holi: होली पर घंटों रंग खेलने, धूप में रहने और फिर मीठा-तला हुआ खाने के बाद पेट को कुछ हल्का चाहिए. इन सबके बाद शरीर काफी थका हुआ महसूस करता है. ऐसे में रात को भारी डिनर करने का मन नहीं करता. अक्सर ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है. ऐसे में अगर आप भी यही महसूस कर रहे हैं और आपका कुछ हल्का, गर्म और पेट को आराम देने वाला खाने का मन कर रहा है तो सूप या दलिया जैसी डिश एकदम परफेक्ट रहेगी. अगर आप भी होली के बाद कुछ हेल्दी और हल्का बनाना चाहते हैं तो वेजिटेबल दलिया एक शानदार ऑप्शन है. यह जल्दी बन जाता है, पचने में आसान है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Self Love ही है असली सशक्तिकरण, Women’s Day पर खुद से करें ये 5 वादे
वेजिटेबल दलिया की आसान रेसिपी
सामग्री
- दलिया- 1 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- गाजर- 2
- मटर- आधा कप
- शिमला मिर्च- आधी
- तेल- 2 चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- पानी- 3 कप
- नमक- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर कुकर को गैस पर गर्म करने के लिए रखें.
- घी डालकर हल्का गर्म करें और तड़का लगाएं. तड़का लगाने के लिए जीरा डालें और फिर प्याज डालकर हल्का भून लें.
- टमाटर और सभी सब्जियां डालकर 5 मिनट तक पकाएं. इस दौरान हल्दी और नमक मिलाएं.
- अब दलिया डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद पानी डालें और कुकर बंद करके 3 सीटी लगाएं.
- अब प्रेशर निकलने पर कुकर खोलें और हरा धनिया डालकर सर्व करें. ऊपर से चाट मसाला या नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- टमाटर का रस बालों में कैसे लगाएं? यहां जानिए हेयर मास्क बनाने का सही तरीका
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines