Holi Festival Safety Tips: होली खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम को बढ़ाने का पावन पर्व है. इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और साथ मिलकर जश्न मनाते हैं. लेकिन कई बार कुछ लोग मजाक और मस्ती के नाम पर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिस कारण उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है. थोड़ी सी लापरवाही या गलत हरकत आपकी और दूसरों की खुशियों पर पानी फेर सकती है. इसलिए जरूरी है कि होली का आनंद लेते समय कानून और मर्यादा दोनों का ध्यान रखा जाए, ताकि त्योहार खुशी के साथ सुरक्षित भी बना रहे. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएं, जिन्हें गलती से भी करने की कोशिश न करें, वरना इसका अंजाम जेल हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बिना अंडे का नाश्ते में बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी ऑमलेट, जानिए आसान हेल्दी ब्रेकफास्ट की सीक्रेट रेसिपी
जबरदस्ती रंग लगाना
होली रंगों का त्योहार जरूर है, लेकिन किसी की इच्छा के खिलाफ जाकर रंग लगाना या पानी फेंकना गलत है. अगर कोई व्यक्ति रंग खेलने से मना करता है, तो उसकी बात का सम्मान करना चाहिए. आपका यूं जबरदस्ती रंग लगाना झगड़े और शिकायत का कारण बन सकता है और कई मामलों में यह उत्पीड़न की श्रेणी में भी आ सकता है, जिससे कानूनी कार्रवाई संभव है.
नशे में हुड़दंग गलती से न करें
कुछ लोग होली पर शराब या अन्य नशे का सहारा लेकर जश्न मनाते हैं, लेकिन नशे की हालत में छोटी सी बात भी बड़ी बहस या मारपीट में बदल सकती है. सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, नशे में गाड़ी चलाना या दूसरों को परेशान करना कानून के खिलाफ है. ऐसी स्थिति में पुलिस कार्रवाई हो सकती है और जेल तक की नौबत आ सकती है.
छेड़छाड़ और गलत व्यवहार बिल्कुल न करें
होली के नाम पर किसी के साथ छेड़छाड़, अपमानजनक टिप्पणी या अनुचित व्यवहार करना गंभीर अपराध है. यह न केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि कानूनी सजा का कारण भी बन सकता है. सड़कों पर बाइक स्टंट करना, तेज रफ्तार में वाहन चलाना या ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना भी खतरनाक है. इससे दुर्घटना हो सकती है और निर्दोष लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है.
सोशल मीडिया पर रखें प्राइवेसी का ध्यान
आज के समय में लोग हर पल को कैमरे में कैद करते हैं, लेकिन बिना अनुमति किसी की फोटो या वीडियो साझा करना गलत है. कई बार मजाक में डाली गई पोस्ट किसी की प्राइवेसी को नुकसान पहुंचा सकती है. साथ ही, सोशल मीडिया पर गलत सामग्री डालने से विवाद और कानूनी शिकायत हो सकती है, इसलिए पोस्ट करने से पहले संबंधित व्यक्ति की सहमति जरूर लें और जिम्मेदारी से सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करें.
तेज म्यूजिक से बचें
होली पर गाने बजाना और नाचना स्वाभाविक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा तेज म्यूजिक आसपास के लोगों को परेशान कर सकता है. खासकर बुजुर्ग, बच्चे और मरीजों को इससे दिक्कत हो सकती है. साथ ही, देर रात तक तेज आवाज में डीजे चलाने से भी बचना चाहिए, यह कानून का उल्लंघन हो सकता है, जिस पर पुलिस कार्रवाई संभव है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही रहती है थकान? अपनाएं ये 5 आसान मॉर्निंग हैबिट्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फिट
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
6 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines