How To Remove Holi Color From Eyes: होली का त्योहार करीब है, जिसको लेकर तैयारी भी तेज हो गई है, लोग अपने घरों में रंग, पिचकारी आदि मार्केट से खरीदकर लाने लगे हैं. ये त्योहार खुशियों और आपसी मतभेद को मिटाकर साथ जश्न मनाने का त्योहार है, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं. लेकिन इस त्योहार में सबसे बड़ी समस्या तब आती है, जब किसी की आंखों में रंग चला जाए. आंख शरीर का सबसे अहम हिस्सा है, जिसकी मदद से ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं. लेकिन आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आंखों में गए रंगों से तुरंत राहत पा सकेंगे और मजे से होली खेल सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: घर पर बनाएं मूंग दाल अंडा चीला, सेहत और स्वाद दोनों में नंबर वन
आंख में गया रंग कैसे निकाले Holi Ke Rang Se Aankhon Me Jalan Ho To Kya Kare
होली खेलते वक्त आंखों में रंग गलती से चला ही जाता है, जिस कारण आंख खोलने में परेशानी, जलन आदि कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. लेकिन अगर आप सही टिप्स का इस्तेमाल करेंगे, तो आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं.
साफ पानी से आंखों को करें साफ Best Home Remedy For Eye Burning After Holi
होली खेलते वक्त अगर आपके या किसी दूसरे के आंखों में गुलाल या रंग चला जाए, तो सबसे पहले आंखों को साफ कर रंग को हटाने की कोशिश करें और ताजा साफ पानी से धोएं. इसके लिए आप ठंडा या नॉर्मल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई लोग रंग जाने के बाद आंखों को बहुत रगड़ने लगते हैं, जोकि सही नहीं है.
खीरा का करें इस्तेमाल Holi Me Bachchon Ki Aankhon Ki Safety Kaise Kare
रंग के कारण अगर आंखों में जलन बनी रहे, तो खीरे के पतले-पतले टुकड़े को आप आंखों के ऊपर रख सकते हैं. खीरे की ठंडक जलन से आराम दिलाने में मददगार साबित हो सकती है.
गुलाब जल का करें इस्तेमाल Color In Eyes Home Remedy
आंखों से रंग जाने की स्थिति में आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गुलाब जल रंग के कारण आंखों में होने वाली जलन से राहत दिलाने का काम करता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए सबसे पहले किसी साफ कपड़े से आंखों को साफ करें, और रूई में गुलाब जल लेकर आराम-आराम से आंखों को साफ करें.
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल Holi Safety Tips For Eyes
रंग के कारण अक्सर आंखों के आसपास की त्वचा पर जलन और तेज खुजली होने लगती है, इससे राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जेल या ठंडी मलाई को वहां लगा सकते हैं. इसे जलन व खुजली से मिल सकती है.
डॉक्टर से जांच कराएं Remedies For Eye Irritation While Playing Holi
रंग के कारण अगर जलन, खुजली आदि जैसी समस्या अगर ठीक न हो रही हो और दिक्कत बढ़ रही हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें. कई बार नकली रंग के कारण आंखों में गंभीर संक्रमण का खतरा बन जाता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी आने से पहले इन 5 जगहों का बना लें प्लान, यहां के नजारे जिंदगी भर नहीं भूला पाएंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
4 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
10 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines