Breakfast Ideas: घर पर बनाएं मूंग दाल अंडा चीला, सेहत और स्वाद दोनों में नंबर वन

Healthy Breakfast Recipes: अच्छा नाश्ता दिनभर की एनर्जी के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन जल्दी और अनहेल्दी क्रेविंग के वजह से लोग अक्सर सही नाश्ता नहीं खाते हैं. इस स्टोरी में हम आपको मूंग दाल अंडा चीला की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो स्वाद और हेल्थ दोनों ही के लिए फायदेमंद है.

Moong Dal Anda Chilla Recipe

आसान नाश्ते की रेसिपी.

विज्ञापन

Breakfast Tips: दिन की शुरुआत अगर पौष्टिक नाश्ते से हो तो शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और दिमाग भी एक्टिव रहता है. अक्सर लोग जल्दी में कुछ भी खा लेते हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है. अगर आप रोज एक जैसा अंडा-ब्रेड या साधारण नाश्ता बनाते-बनाते बोर हो चुके हैं, या आप कुकिंग में बिगिनर हैं और कुछ आसान लेकिन हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल अंडा चीला आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. मूंग दाल और अंडे से तैयार यह चीला प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मसल्स को मजबूत रखने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है. यह रेसिपी स्वादिष्ट भी है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं इस नाश्ते को?

यह भी पढ़ें: बच्चों से कभी नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, डॉक्टर ने दी सभी माता-पिता को यह सलाह

विज्ञापन

मूंग दाल अंडा चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें

इस हेल्दी चीले को बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • एक कप पीली मूंग दाल (रातभर भिगोई हुई).
  • दो ताजे अंडे.
  • एक बारीक कटी हरी मिर्च.
  • एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक.
  • आधा छोटा चम्मच जीरा.
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी.
  • स्वाद अनुसार नमक.
  • थोड़ा सा चाट मसाला.
  • एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया.
  • जरूरत अनुसार पानी.
  • चीला सेंकने के लिए थोड़ा तेल.

कैसे बनाएं मूंग दाल अंडा चीला?

विज्ञापन
  • सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को साफ पानी से धो लें.
  • अब दाल को मिक्सर में डालें और उसमें हरी मिर्च, अदरक व जीरा मिलाकर थोड़ा पानी डालकर पीस लें और मुलायम घोल तैयार करें.
  • अब इस घोल में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए.
  • इसमें नमक, हल्दी, चाट मसाला और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं.
  • तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेंके.
  • इस तरह आपका हेल्दी- स्वादिष्ट मूंग दाल अंडा चीला तैयार हो जाएगा, जिसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए गाय का दूध अच्छा है या भैंस का? जानिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ