---विज्ञापन---

Holi 2025: होली के रंगों से आंखों में जलन को ऐसे दूर भगाएं, 5 टिप्स अपनाएं

होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। मगर कई बार जाने-अनजाने होली के रंग हमारी आंखों में चले जाते हैं, जिससे उनमें जलन या सूजन हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो इन टिप्स की मदद से दूर करें समस्या।

---विज्ञापन---

Holi 2025: होली खेलने के बाद आंखों में सूजन या लालपन होना एक आम समस्या होती है, खासकर अगर रंगों में कैमिकल्स या अन्य हानिकारक तत्व होते हैं। यह समस्या न केवल असहज होती है, बल्कि लंबे समय तक उपचार न करने पर यह आंखों को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकती है। होली रंगों के बिना अधूरी है लेकिन त्योहार के अवसर पर किसी भी तरह की अनहोनी होना सही नहीं है क्योंकि इससे पूरे फेस्टिवल का मजा फीका पड़ जाता है। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपके साथ होली खेलते समय कुछ ऐसा हो गया है तो आप कैसे अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं।

गुलाल आंखों के लिए खतरनाक

गुलाल या रंगों में हार्मफुल केमिकल्स और पदार्थ मिले होते हैं, जो कि स्किन से लेकर आंखों तक के लिए हानिकारक होते हैं। अगर गलती से कोई आपकी आंखों में गुलाल डाल दे और समय पर एहतियात न बरतें तो इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। गुलाल या रंग से आंखों के कॉर्निया डैमेज हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- होली से जुड़े ये 9 फैक्ट्स हर बच्चे को जानने चाहिए

रंग चला जाएं तो क्या करें?

1. पानी से धोएं- अगर आपकी आंखों में कलर चला गया है तो सबसे पहले अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं। पानी ठंडा ही लें ताकि आंखों को भी ठंडक और आराम मिले। इससे सूजन भी कम होती है।

---विज्ञापन---

2. बर्फ की सिकाई- अपनी आंखों को बर्फ या ठंडे पानी की सिकाई दें ताकि सूजन और लालपन कम हो सके। इससे रंगों से होने वाली जलन भी दूर होती है और आंखों को रिलैक्स मिलता है।

Holi 2025

photo credit-freepik

3. नमक के पानी से धोएं- केयर हॉस्पिटल साइट की रिपोर्ट बताती है कि आंखों से पानी, सूजन या इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर आंखों को धोएं। ध्यान रहे, नमक ज्यादा न हो जाए।

---विज्ञापन---

4. सनग्लासेस पहनें- आप होली खेलते समय अपनी आंखों पर चश्मा पहन सकते हैं। इससे रंगों से बचा जा सकता है।

5. डॉक्टर से संपर्क करें- अगर आपको ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है, तो समय व्यर्थ न करें और तुरंत किसी आंखों के विशेषज्ञ से जांच करवाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली के पकवानों से बिगड़ा डाइजेशन? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2025 11:40 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola