Holi 2025: होली के रंगों से स्किन हो गई है डैमेज? तो इन 5 तरीकों से वापस आएगा निखार

होली पर्व पर स्किन पर रंगों का लगना आम है लेकिन कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसेटिव होती है जिससे उस पर स्किन एलर्जी या फिर ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। कुछ लोगों की स्किन लाल पड़ जाती है या रंग लगने से पिगमेंटेशन हो जाती है।

holi 2025

holi 2025

Holi 2025: होली रंगों का त्योहार होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर ही होली की शुभकामनाएं देते हैं। इन रंगों से स्किन डैमेज होना एक आम समस्या होती है, खासकर अगर रंगों में केमिकल्स मौजूद हो या फिर ये सिंथेटिक कलर्स हों। ऐसे रंग और गुलाल स्किन पर जलन, खुजली, रैशेज के साथ सूजन कर देते हैं। जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव होती है, उन्हें रंगों का ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर होली खेलने के बाद आपकी स्किन भी डैमेज हो गई है, तो घबराएं नहीं बस इन सरल उपायों को अपनाकर अपनी स्किन को ठीक कर सकते हैं।

स्किन क्यों खराब होती है?

स्किन पर इन रंगों की मदद से ड्राइनेस, पिंपल्स, ड्राइनेस और कलर से पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रंगों में मौजूद केमिकल्स से स्किन का रंग फीका पड़ जाता है। दरअसल, यह मौसम भी ड्राइनेस भरा होता है, जिस वजह से रंगों से स्किन पर और बुरा प्रभाव पड़ता है।

इन तरीकों से करें स्किन को रिपेयर

1. केले का फेस पैक लगाएं- होली खेलने के बाद आप अपनी स्किन पर केले, दही और शहद का पैक बनाकर लगा सकते हैं। पैक बनाने के लिए केला ज्यादा पका हुआ लें। इससे स्किन का रूखापन दूर होता है।

2. दही और शहद की मसाज- अपनी पूरी बॉडी पर और फेस पर शहद और दही का मिक्सचर बनाकर लगाएं और कुछ देर के लिए लगे रहने दें। इससे स्किन को ठंडक मिलती है।

3. कच्चा दूध और ऐलोवेरा जेल- कच्चे दूध में ऐलोवेरा मिलाकर लगाने से भी स्किन रिपेयर होती है और उससे रिलैक्स मिलता है। कच्चा दूध स्किन को निखारता है और ड्राइनेस कम करता है।

Holi 2025

4. नीम के पत्तों का उबटन लगाएं- आप नीम के पत्तों का उबटन बनाकर भी स्किन और फेस पर लगा सकते हैं। इससे इंफेक्शन और जलन की समस्या कम होती है।

5. नारियल तेल या ऑलिव ऑयल की मसाज करें- आप अपनी स्किन और चेहरे पर केमिकल फ्री नारियल तेल या जैतून के तेल की मसाज भी कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ