Holi 2023 Recipes: वैसे तो होली के दिन अलग-अलग पकवान बनते रहते हैं। इस रंग के त्योहार के दिन मीठा और नमकीन दोनों ही बड़े चाव से खाया जाता है। जिस तरह से होली का पर्व रंग के बिना अधूरा होता है, ठीक वैसे ही ये पर्व मालपुआ के बिना पूरा नहीं हो सकता है।
खासतौर पर जो यूपी और बिहार के रहने वाले हैं या यहां पर रहते हैं उनके यहां तो होली का दिन मालपुआ (Malpua) के बिना अधूरा ही होता है। ये एक बेहद ही स्वादिष्ट डिश (Holi 2023 Recipes) है जो बनानी भले ही इतनी आसान नहीं है लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए तो आप हर स्वाद को भूल सकते हैं।
अगर आपने अभी तक मालपुआ नहीं खाया है या कभी बनाया नहीं या फिर आप कोई आसान झटपट बनने वाली आसान मालपुआ रेसिपी जानना चाहते हैं तो आइए इसके बारे में आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।
और पढ़िए –Sandwich Recipe: 10 मिनट से कम में बनाएं ये टेस्टी सैंडविच, जानें रेसिपी
Instant Malpua Recipe Ingredients in Hindi
- आधा कप- मैदा
- 1 कप- सूजी
- 1 कप- पानी
- 5 से 5- पिस्ता
- आधा चम्मच- बेकिंग पाउडर
- आधा कप- फुल क्रीम दूध
- तलने के लिए तेल
Malpua Chashni Recipe Ingredients in Hindi
- 1 कप- चीनी
- इलायची पाउडर (स्वाद के लिए)
- डेढ़ कप- पानी
Instant Malpua Recipe in Hindi
- इंस्टेंट मालपुआ बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सूजी, मैदा और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें।
- इसमें दूध और पानी को मिक्स करके एक पतला मिश्रण तैयार कर लें। ध्यान रहे मिश्रण अधिक पतला न हो।
- अब इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
- दूसरी ओर चाशनी बनाकर रख लें। इसके गैस पर एक बर्तन गर्म करने के लिए रखें।
- अब इसमें चीनी, पानी और जरूरत अनुसार इलायची डालकर अच्छे से पका लें।
- चाशनी को अच्छी तरह से गाढ़ उबलनें दें जब खूशबू आने लगे समझ लीजिए ये तैयार हो गया है।
और पढ़िए –Turmeric Milk Benefits: हल्दी वाले दूध को पीने का सही वक्त कौन सा, जानिए- कब मिलती है ज्यादा शक्ति
15 मिनट के लिए रखा हुआ मिश्रण लें और उसे एक बार चला लें। इसके बाद गैस पर एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद हाथों की मदद से या चम्मचे से गोल-गोल आकार के मालपुआ बनाने के लिए मिश्रण को तेल में डालकर पूड़ी की तरह तल लें।
मालपुआ निकालकर एक प्लेट में रख लें और सभी को गर्म चाशनी में डाल दें। इस तरह से मालपुआ तैयार हो जाएगा। आप इसे प्लेट में सर्व करने के दौरान ऊपर से पिस्ता को क्रश करके सजा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
10 mins agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines