Mukesh Ambani Highest Paid Employee: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शायद ही आज के समय में किसी को न पता हो। मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। साथ ही एक दिग्गज कारोबारी भी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम देश के सबसे बड़े और अहम समूहों में आता है, जिसका मार्केट कैप 1,887,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 9,20,920 करोड़ रुपए के आसपास है।
कहा जाता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी लाखों से लेकर करोड़ों में हैं। लेकिन आप हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सैलरी रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- कई बड़े CEOs से ज्यादा है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की कमाई, आंकड़ा सुन मुंह रह जायेगा खुला!
हितल-निखिल मेसवानी की सैलरी कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी के सहयोगी निखिल मेसवानी और उनके भाई हितल मेसवानी की सबसे ज्यादा सैलरी है। दोनों को रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से सैलरी के रूप में सालाना 24 करोड़ रुपये के आसपास दिए जाते हैं।
निखिल मेसवानी के पिता का नाम रसिकलाल मेसवानी है, जो कि धीरूभाई अंबानी के ताऊ के बेटे थे। रसिकलाल मेसवानी, मुकेश अंबानी के गुरु होने के साथ-साथ उनके पहले बॉस भी थे। जब भी रिलायंस के फाउंडर डायरेक्टर्स की बात होती है, तो उसमें रसिकलाल मेसवानी का नाम भी जरूर आता है।
मुकेश अंबानी की सैलरी कितनी है?
निखिल मेसवानी ने अपना करियर रिलायंस इंडस्ट्रीज में वर्ष 1986 में बतौर प्रोजेक्ट ऑफिसर शुरू किया था। जहां वह पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन में काम करते थे। कहा जाता है कि पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री में रिलायंस ने जो अपना नाम बनाया है, उसमें निखिल मेसवानी की अहम भूमिका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल और हितल मेसवानी की सैलरी मुकेश अंबानी के परिवार के बाकी सभी सदस्यों से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से 15 करोड़ रुपए वेतन के तौर पर लेते हैं।
ये भी पढ़ें- आप भी ट्राई करना चाहती हैं Heeramandi की एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल लुक? तो यहां मिलेगा पूरा कलेक्शन
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 hr agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 hr agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
2 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
6 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
8 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines