हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hindi Diwas 2026 Wishes: हिंदी है भारत की बिंदी, हिंदी है भारत की शान… इन खूबसूरत पंक्तियों के साथ दें हिंदी दिवस की बधाई

Hindi Diwas Wishes 2026: आज हिंदी दिवस के इस खास अवसर पर सभी को भेजिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं. यहां हिंदी दिवस के खास मैसेजेस, कोट्स, शायरी और फोटोज दिए गए हैं.

विज्ञापन
हिंदी दिवस पर सभी को भेजें ये शुभकामनाएं. AI Generated Image

Happy Hindi Diwas 2026: हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है. यह दिन भारतीय संस्कृति और भाषाई विविधता में हिंदी के अमूल्य योगदान का प्रतीक है. 14 सितंबर, 1949 के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा दिया था. हिंदी के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए 1953 से इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई. हिंदी भाषा एकता का प्रतीक है और यह विश्वस्तर पर सबसे ज्यादा बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है. ऐसे में इस दिन सभी को हिंदी की शुभकामनाएं दी जाती हैं. यहां हिंदी दिवस के चुनिंदा शुभकामना संदेश, शायरी, कोट्स, फोटोज और स्टेटस दिए गए हैं जिन्हें आप भी सभी को भेज सकते हैं.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं | Happy Hindi Diwas Wishes

हर कण में हैं हिन्दी बसी
मेरा मान है हिन्दी
मेरी शान है हिन्दी…

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी हमारी है.

विज्ञापन

हिंदी है भारत की बिंदी
हिंदी है भारत की शान
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी.

विज्ञापन

हिंदी हमारी शान है,
देश का अभिमान है.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

सरस, सरल और मिठास से भरी,
हिंदी दिवस पर इस प्यारी भाषा को शत-शत नमन.

विज्ञापन

हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी,
एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी.
हिंदी दिवस की बधाई

हिंदी केवल एक भाषा नहीं
बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की जननी है.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

सरल, सहज और मिठास से भरी
हिंदी भाषा है सबसे प्यारी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

दिल की बात आसानी से कह जाए
वो मीठी भाषा हिंदी कहलाए.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

विज्ञापन

संस्कारों की भाषा,
अपनों का प्यार,
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं बारम्बार!

भारतीयता की पहचान है हिंदी,
हर देशवासी का मान है हिंदी.
शुभ हिंदी दिवस!

विज्ञापन

मीठी बोली, सरल स्वभाव,
हिंदी भाषा में है अपनेपन का भाव.
हिंदी दिवस की बधाई!

विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे सुंदर साधन,
हमारी प्यारी हिंदी भाषा.
शुभ हिंदी दिवस!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें –  Ganesh Chaturthi 2026 Wishes LIVE: गणपति बाप्पा मोरिया! इस गणेश उत्सव अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं, मैसेज और फोटोज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola