हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियों में आपके पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां, डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक सूप, यहां जानिए किन सामग्रियों का करना होगा इस्तेमाल

Healthy Soup Recipe: मौसम के हिसाब से अपने खान-पान में बदलाव करना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं. हेल्दी रहने के लिए बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट नीतिका कोहली का बताया यह सूप अपने आहार में शामिल करें और सर्दियों के मौसम का लुत्फ उठाएं.

विज्ञापन
आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली से इस सूप को बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं. Image Credit- Freepik

Palak Soup Recipe: इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है. कुछ लोगों को कमजोरी होने की भी शिकायत होती है. ऐसे में कई लोगों को दवा के सहारे सर्दियों का मौसम गुजार देते हैं. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर बीमारी को दूर करने के लिए दवा का सेवन किया जाए, क्योंकि कुछ चीजें हैं जिनका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है और खानपान को सही किया जाए ताकि इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से मजबूत किया जा सके. आप सर्दियों में घर पर पालक और लौकी का सूप तैयार कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी. आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली से इस सूप को बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Lohri Special: गर्म पानी की इस ट्रिक से बनाएं परफेक्ट मक्के की गोल रोटी, बिना टूटे अच्छी तरह से फूलेंगी रोटियां

पालक और लौकी का सूप की रेसिपी | Healthy Soup Recipe 

सामग्री

  • लौकी- आधी
  • पालक- 200 ग्राम
  • अदरक- आधा इंच
  • काली मिर्च- आधा चम्मच
  • काला नमक- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले आधी लौकी के छिलके उतारें और 200 ग्राम पालक को काटकर अच्छी तरह से धोएं.
  • फिर कुकर में डालकर उबालने के लिए रखें और आधा इंच अदरक का टुकड़ा भी डाल दें.
  • इसके बाद पानी डालें और 3 सीटी आने के बाद कुकर को खोलें और आधा कप मूंग की दाल डालें.
  • बेहतर होगा कि आप उबली हुई मूंग का इस्तेमाल करें.
  • इसे अच्छी तरह से मिलाएं और एक कटोरे में निकालकर ऊपर से काला नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं.  
  • फिर ऊपर से नमक डालकर गरमा-गरम सर्व करें.   

सर्दियों में यह सूप पीने के फायदे

  • पालक आयरन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट होता है. इससे शरीर हेल्दी रहता है.
  • पालक हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है और ये इम्यूनिटी को मजबूत करता है.
  • इस सूप को पीने से वजन कम करने, डाइजेशन को सुधारने और शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद मिलती है.
  • यह सूप कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों से भी राहत देता है, क्योंकि लौकी पचाने में आसान होती है.
  • यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है. लौकी का सूप डाइजेशन को बेहतर बनाता है.
  • मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है. इससे बीमारी पास नहीं आती है.  

इसे भी पढ़ें- Lohri Special Recipe: लोहड़ी के लिए तैयार करके रखें गुड़ की स्वादिष्ट रेवड़ी, शेफ कुणाल कपूर से जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola