Healthy Salad Recipe: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की संभावना रहती है. इसलिए कुछ लोग खाना-पीना बिल्कुल कम कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. भूखे रहने से ना कभी वजन घटता है और ना ही भूख को कंट्रोल किया जा सकता है. बेस्ट रहेगा कि आप अपनी अगर डाइट में सही चीजें शामिल करें और अपना वजन कम करें. ऐसे में प्रोटीन रिच सलाद आपके वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है. यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है. आइए जानते हैं इस खास सलाद की आसान रेसिपी और इसके फायदे.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट पुदीने का पानी पीने से क्या होता है? यहां जानिए Mint Water के प्रभाव
प्रोटीन से भरपूर सलाद की रेसिपी
सामग्री
- उबला चना- 1 कप
- पनीर के टुकड़े- 1 कप
- खीरा- 1
- टमाटर- 1
- प्याज- 1
- उबला कॉर्न- आधा कप
- गाजर- 1
- हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
- नींबू का रस- आधा
- काला नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबला हुआ चना और पनीर डालें.
- अब इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, कॉर्न और गाजर को धोकर अच्छी तरह से काट लें.
- छोटे छोटे टुकड़े में काटें और एक बाउल में निकाल लें. अब ऊपर से काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अगर आप चाहें तो इसमें स्प्राउट्स या उबला अंडा भी मिला सकते हैं, जिससे इसका प्रोटीन कंटेंट और बढ़ जाएगा.
- इसका रोज सेवन करने से जल्दी भूख लगने की समस्या को कम करेगा. इससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है. वहीं, चना, पनीर और स्प्राउट्स जैसे फूड्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे का कोंफिडेंस बढ़ाने के लिए उससे रोज कहें ये 5 बातें, खुद पर कभी डाउट नहीं करेगा बच्चा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines