Healthy Recipe: वेट लॉस के लिए बेस्ट है ये प्रोटीन से भरपूर सलाद, रोजाना खाने पर दिखेगा असर

Weight Loss Salad Recipe: अब जब भी आपको भूख लगे तो बाहर का खाने के बजाय प्रोटीन रिच सलाद को अपनी डेली डाइट में शामिल करें. इसका नियमित सेवन और हेल्दी रूटीन के साथ इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा.

Weight Loss Salad Recipe

प्रोटीन से भरपूर सलाद की रेसिपी- Image Credit- Freepik

Healthy Salad Recipe: आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की संभावना रहती है. इसलिए कुछ लोग खाना-पीना बिल्कुल कम कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. भूखे रहने से ना कभी वजन घटता है और ना ही भूख को कंट्रोल किया जा सकता है. बेस्ट रहेगा कि आप अपनी अगर डाइट में सही चीजें शामिल करें और अपना वजन कम करें. ऐसे में प्रोटीन रिच सलाद आपके वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है. यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है. आइए जानते हैं इस खास सलाद की आसान रेसिपी और इसके फायदे.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर सलाद की रेसिपी

सामग्री

  • उबला चना- 1 कप
  • पनीर के टुकड़े- 1 कप
  • खीरा- 1
  • टमाटर- 1
  • प्याज- 1
  • उबला कॉर्न- आधा कप
  • गाजर- 1
  • हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
  • नींबू का रस- आधा
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबला हुआ चना और पनीर डालें.
  • अब इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, कॉर्न और गाजर को धोकर अच्छी तरह से काट लें.
  • छोटे छोटे टुकड़े में काटें और एक बाउल में निकाल लें. अब ऊपर से काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • अगर आप चाहें तो इसमें स्प्राउट्स या उबला अंडा भी मिला सकते हैं, जिससे इसका प्रोटीन कंटेंट और बढ़ जाएगा.
  • इसका रोज सेवन करने से जल्दी भूख लगने की समस्या को कम करेगा. इससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है. वहीं, चना, पनीर और स्प्राउट्स जैसे फूड्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है.

इसे भी पढ़ें- बच्चे का कोंफिडेंस बढ़ाने के लिए उससे रोज कहें ये 5 बातें, खुद पर कभी डाउट नहीं करेगा बच्चा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ