सुबह की भागदौड़ में करें सेहत से भरी शुरुआत! बिना पकाए, बिना झंझट तैयार करें देसी नाश्ता!

क्या आप भी तय नहीं कर पा रहे कि सुबह नाश्ते में क्या बनाएं? हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे न पकाने की जरूरत होती है और न ही काटने की. आइए जानते हैं इस देसी नाश्ते के बारे में.

Healthy Breakfast Hindi

सुबह आसान-सा नाश्ता कैसे बनाएं?

विज्ञापन

Easy Breakfast Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का नाश्ता अक्सर सबसे ज्यादा नजरअंदाज हो जाता है, जबकि यही वो समय होता है जब शरीर को सही ऊर्जा और पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. एक अच्छा नाश्ता न सिर्फ दिनभर एक्टिव रखता है, बल्कि दिमाग को भी तरोताजा बनाता है. अगर आप भी रोज ये सोचकर परेशान होते हैं कि ‘आज नाश्ते में क्या बनाएं?, ऐसे में आपके लिए हम एक बेहद आसान, देसी और सेहतमंद विकल्प लाए हैं. इस नाश्ते की खास बात यह है कि इसे बनाने में न काटने की जरूरत है, न पकाने की है, बस कुछ मिनट और नाश्ता तैयार. आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: भारत में चुपचाप तेजी से फैल रही फैटी लिवर बीमारी! बिना शराब के भी लिवर खतरे में, जानिए कारण और बचाव के तरीके

विज्ञापन

बिना ज्यादा तैयारी के मिनटों में बनाए नाश्ता

इस खास नाश्ते का नाम है, चूड़ा दूध! यह एक ऐसा देसी नाश्ता है जिसे बनाना बहुत आसान है और साथ ही, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पोहा (चूड़ा), दूध और थोड़ा सा गुड़ चाहिए.

  • सबसे पहले चूड़े को हल्के हाथ से धो लें ताकि उसकी सफाई हो जाए.
  • इसके बाद दूध को अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या हल्का गुनगुना कर लें, सर्दियों में गुनगुना दूध ज्यादा अच्छा लगता है.
  • अब चूड़ा दूध में डालें और कुछ देर उसे दूध सोखने दें. इसी बीच ऊपर से थोड़ा गुड़ डालें और आपका नाश्ता तैयार.

ड्राई फ्रूट्स के साथ बढ़ाएं स्वाद और एनर्जी से भरा

अगर आप इस नाश्ते को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स एड कर सकते हैं. जैसे बादाम, काजू, किशमिश या अखरोट. इस नाश्ते में आपको हेल्दी फैट, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स मिलेंगे. कुछ लोग इसे हल्का पकाकर भी खाते हैं, लेकिन अगर समय की कमी हो तो बिना पकाए भी यह उतना ही स्वादिष्ट और फायदेमंद रहता है. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए काफी है.

विज्ञापन

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है चूड़ा दूध

चूड़ा दूध फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती. दूध से मिलने वाला प्रोटीन शरीर को ताकत देता है, जबकि गुड़ आयरन बढ़ाने में मदद करता है और खून की कमी से बचाता है. ड्राई फ्रूट्स शरीर को अच्छी एनर्जी और हेल्दी फैट देते हैं. कुल मिलाकर, यह देसी नाश्ता स्वाद, सेहत और सुविधा, तीनों का बेहतरीन मेल है. अगर आप रोजाना हेल्दी और आसान ब्रेकफास्ट चाहते हैं, तो चूड़ा दूध को अपनी सुबह की आदत बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ