How To Make Healthy Momos: क्या बड़े और क्या बच्चे, मोमोज आजकल सभी की पसंद बन गए हैं. मोमोज का स्वाद और टेक्सचर इतना अच्छा लगता है कि मन करता है एक या 2 नहीं बल्कि 10-15 मोमोज एकसाथ खा लिए जाएं. वहीं, थोड़े बड़े बच्चे हों तो उन्हें रोटी ना खाना मंजूर है लेकिन वे पैसे बचा-बचाकर मोमोज जरूर खाते हैं. लेकिन, बाजार के मोमोज में मैदा ज्यादा और सब्जियां कम होती हैं. ऐसे में आप घर पर ही ज्यादा हेल्दी मोमोज बनाकर तैयार कर सकते हैं और बच्चों को खिला सकते हैं. आटे की लेयर और अंदर ढेर सारी सब्जियों की फिलिंग के साथ बनने वाले ये मोमोज (Atta Momos) स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं. आटे के अलावा इस एक और खास चीज की लेयरिंग की जा सकती है.
यह भी पढ़ें – कोल्हापुरी एग करी रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं महाराष्ट्र की मसालेदार और स्वादिष्ट डिश
घर पर कैसे बनाएं हेल्दी मोमोज
सामग्री
आटा – 2 कप
तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जितनी जरूरत हो
स्टफिंग के लिए
तेल – 2 चम्मच
लहसुन – 2 कटा हुआ
प्याज – 1 कटा हुआ
पत्तागोभी – 2 कप घिसी हुई
गाजर – 2 कप घिसा हुआ
कॉर्न – 1 कप
पनीर – एक कप (ऑप्शनल)
सोया सॉस – 1 चम्मच
चिली सॉस – 1 चम्मच
काली मिर्च – आधा चम्मच पिसी हुई
मोमोज बनाने की विधि
- सबसे पहले आटे में तेल, नमक और पानी डालकर गूथ लें.
- स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन में सभी चीजों को एकसाथ डालें और हल्का चला लें. ध्यान रहे आपको इन चीजों को पकाना नहीं है बल्कि हल्का सोटे करना है.
- 5 मिनट बाद आंच बंद करें और फिलिंग को ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब फिलिंग ठंडी हो जाए तो मोमोज बनाना शुरू करें. आटे की पतली-पतली लोई बनाएं और उसमें फिलिंग भरकर बंद कर दें.
- आंच पर स्टीमर रखें और उसमें मोमोज को एक-एक करके रखें और ढक्कर भाप लगाएं.
- 10 से 15 मिनट में मोमोज पककर तैयार हो जाएंगे.
- गर्म-गर्म मोमोज को चटनी के साथ सर्व करें.
राइस पेपर मोमोज भी है अच्छा ऑप्शन
आप राइस पेपर मोमोज (Rice Paper Momos) भी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको आटा गूंथने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. राइस पेपर को पानी से गीला करें और इसमें मोमोज की फिलिंग डालकर राइस पेपर को फोल्ड करके बंद कर दें.
इस राइस पेपर मोमो को पहले पैन में हल्का तेल लगाकर रख दें और ढक दें. इससे मोमोज का निचला हिस्सा फ्राई हो जाएगा और ऊपरी हिस्सा स्टीम से पक जाएगा. बस तैयार हैं आपके पैन फ्राइड मोमोज. इन्हें चिली ऑयल के साथ स्वाद लेकर खाएं.
मोमो चटनी कैसे बनाएं
मोमो चटनी बनाने के लिए टमाटर, सूखी लाल मिर्च, लहसुन और अदरक को एक पैन में डालें और हल्के पानी के साथ पका लें. जब ये चीजें पक जाएं तो टमाटर का छिलका उतारकर सभी चीजों को मिक्सर में डालें और पीस लें. चटनी को कटोरी में डालकर इसमें नमक मिला लें. इस चटनी में मिर्च की मात्रा आप कम या ज्यादा रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें सॉफ्ट और स्वादिष्ट पड्डू, जानिए पूरी रेसिपी
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
4 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
18 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
21 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines