---विज्ञापन---

खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, डॉक्टर ने गिनवाए नुकसान

Healthy Eating Habits: खाना खाने के कुछ नियम होते हैं, जो लोगों को पहले और बाद में फॉलो करने होते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि खाने से पहले क्या करना सही होता है, जैसे पानी कब पीना है और कितना पीना है। ठीक वैसे ही, खाना खाने के बाद भी कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि कोई समस्या न हो। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नुकसान जानने के बाद भी उन चीजों को करते हैं जिनसे कोई फायदा नहीं मिलता।

---विज्ञापन---

Healthy Eating Habits: खाना हर इंसान के लिए जरूरी होता है। मगर खाने-पीने से जुड़ी ऐसी बातें भी हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। खाना खाने से शरीर को पोषण मिलता है, मगर सही से ना खाने पर नुकसान भी हो सकते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग खाना खाने के बाद पेट में दर्द या भारीपन महसूस करते हैं, ये सब खाने से नहीं होता है। बल्कि खाने के बाद की जाने वाली कुछ गलतियों के चलते होता है। इसलिए खाना खाने के बाद भी हमें कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि हमारा स्वास्थ्य बेहतर रह सके। डॉक्टर सलीम जैदी हमें खाने के बाद की गई गलतियों और उनसे होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जानिए क्या-क्या करना चाहिए और किस चीज से परहेज करना चाहिए।

डॉक्टर सलीम जैदी एक यूनानी डॉक्टर और यूट्यूबर हैं जो रोजाना अपने वीडियोज के जरिए लोगों के बीच स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता बनाए रखते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में फैंस के साथ खाने के बाद की गई गलतियों के बारे में बताया है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

खाने के बाद की गलतियां

1. खाने के बाद तुरंत लेट जाना

---विज्ञापन---

अक्सर आपने देखा होगा, कुछ लोग, खासकर भारत में, लोग खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, जो कि सही नहीं है। ऐसा करने से पेट में एसिड रिफ्लक्स होता है। एसिड रिफ्लक्स, पेट से जुड़ी ऐसी समस्या है, जिसमें गैस बनती है।

खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से खाना पेट में जाने के बजाय ऊपर की तरफ यानी पेट से बाहर आने की कोशिश करता है, जिससे आंतों को नुकसान होता है। जिन लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियां जैसे- फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या फिर पीलिया है, तो उन लोगों को खाने के बाद की आदतों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इन लोगों को खाने के तुरंत बाद लेट जाने से सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। इन्हें पेट में अल्सर और अपच की समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

2. खाने के तुरंत बाद नहाना

---विज्ञापन---

अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत नहाने जाते हैं, तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टर के अनुसार, खाने को पचाने के लिए पेट को सही मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन और एनर्जी की जरूरत पड़ती है। खाने के बाद नहाने हैं से ब्लड सर्कुलेशन त्वचा की ओर जाता है, जो टेम्परेचर को कंट्रोल करता है। ऐसे में खाना डाइजेस्ट होने में अधिक समय लेता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको खाना खाने के कम से कम आधे घंटे तक नहाने से बचना चाहिए।

3. खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें

---विज्ञापन---

खाने के बाद कभी भी तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, इससे हाजमा खराब हो सकता है। ऐसा करने से पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके साथ-साथ शरीर में टॉक्सिन भी जमने लगते हैं। खाने के बाद पानी पीने से इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि खतरनाक हो सकती है। इससे डायबिटीज के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 23, 2024 11:11 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola