गर्मियों में कूल-कूल रखेंगे ये 5 हेल्दी ड्रिंक, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

गर्मी के मौसम में देसी हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स लगभग सभी को पसंद आती हैं, जो शरीर को ठंडा और तरोताजा रखते हैं। ये टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होती है और लू लगने का खतरा भी कम होता है।

Healthy Drinks
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लगभग सभी को कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन जरूर करता है, जो इनके शरीर को नुकसान भी न पहुंचाए और पीने में भी टेस्टी हो। इसके साथ ही गर्मी में होने वाले इंफेक्शन से बचाने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट भी करें। इस मौसम में हेल्दी ड्रिंक पीने से डिहाइड्रेशन का भी खतरा कम होता है और आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है। साथ ही गर्मियों में मुंह सूखने की समस्या भी दूर रहती है। घर में बने ड्रिंक जड़ी-बूटियों, फलों और मसालों से बनाए जाते हैं, जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं शरीर को ठंडा रखने के लिए आप अपनी डाइट में कौन-कौन सी ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं?

सत्तू का शरबत

सत्तू भुने हुए साबुत चने को पीसकर बनाया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है और इसके कई सारे फायदे होते हैं। सत्तू पेय चिलचिलाती गर्मी के दौरान एनर्जी को बढ़ाता है। सत्तू नेचुरल तरीके से पेट को हेल्दी और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आप इसे नमकीन और मीठा दोनों तरीके से ड्रिंक बना सकते हैं। नमकीन ड्रिंक बनाने के लिए सत्तू, नींबू, नमक और मसालों को मिलाया जाता है। वहीं, मीठा ड्रिंक बनाने के लिए इसमें चीनी का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

बेल का शरबत

बेल या वुड एप्पल एक ऐसा फल है जिसका बाहरी भाग सख्त और लकड़ी जैसा होता है और अंदर मीठा, सुगंधित गूदा भरा होता है। इस फल से एक ऐसा ड्रिंक बनाया जा सकता है जो स्वाद में मीठा होता है। बेल का शरबत खाना पचाने में मदद करता है और पेट को ठंडा रखता है। इसे आप गर्मियों के दोपहर में ठंडा रहने के लिए पी सकते हैं।

जलजीरा

जलजीरा अपने तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए काफी फेमस है और ये लोगों को काफी पसंद भी आता है। ये गर्मी के मौसम में ताजगी देता है। यह पारंपरिक ड्रिंक जीरा, पानी, पुदीना, इमली और नींबू से बनाया जा सकता है और गर्मियों के मौसम में आप इसे खास मौके पर भी सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

आम पन्ना

आम के मौसम में आम से कोई ड्रिंक न बनाई जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आम से बनने वाली ड्रिंक में सबसे ज्यादा फेमस है आम पन्ना, जिसे पीने से आप लू से बच सकते हैं। इसे कच्चे आम से बनाया जाता है, इसकी वजह से इसका टेस्ट खट्टा और मीठा होता है। गर्मी के महीनों में होने वाले हीट स्ट्रोक को रोकता है। इसके अलावा, आम पन्ना इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल को कंट्रोल करता है। इसे कच्चे आमों को उबालकर और उन्हें पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।

छाछ

गर्मियों के मौसम में छाछ को अलग-अलग तरीके से सेवन किया जाता है। ये इस मौसम का सबसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। इस खट्टे और मीठे ड्रिंक को दही, पानी, भुना जीरा और काले नमक से बनाया जाता है। ये प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो पेट को ठंडा रखता है। ये न केवल शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा करता है बल्कि एसिड रिफ्लक्स से भी राहत दिलाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ