Healthy Diet Plan: सर्दी सुहावनी सुबह और ठंडी शाम का मौसम है और इसके साथ ही हमें अपनी हेल्थ का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसके कारण कई तरह की समस्याएं जैसे कि रूखी त्वचा, कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम और अनहेल्दी डाइजेशन सिस्टम हो सकती हैं। इसे लेकर डायटिशियन मनप्रीत कालरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि किस तरह आप अपनी डाइट प्लान बनाकर उसमें मौसमी फूड्स को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आप पूरे दिन के डाइट को कैसे तैयार कर सकते हैं?
सुबह
अपने दिन की शुरुआत एक कप धनिया के बीज के पानी से करें। ये शरीर को डिटॉक्स करने, डाइजेशन को बढ़ावा देने और सूजन को कम करने में मदद करता है। धनिया के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है। इसके बाद आप मौसमी सब्जियों से भरपूर वेजिटेबल पोहा ले सकते हैं। इससे आपकी एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही सब्जियों में मौजूद फाइबर, विटामिन और खनिज शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
दोपहर का खाना
दोपहर के भोजन में आप 1 से 2 हरी मेथी और बाजरे की रोटियों को ताजी पुदीने और धनिया की चटनी के साथ खाएं। बाजरा शरीर को गर्म रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि मेथी शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। पुदीने और धनिया की चटनी ताजगी देती है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
शाम का नाश्ता
शाम को आप एक कप ग्रीन टी के साथ मुट्ठी भर भुने हुए मखाने का आनंद लें। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है, जबकि मखाना कैलोरी को कम करते हुए प्रोटीन की कमी को दूर करता है।
रात का खाना
अपने रात के खाने में आप एक कटोरी गर्म ब्रोकली और गाजर के सूप को शामिल कर सकते हैं, जिसमें मौसमी सब्जियां भी शामिल हैं। यह कम कैलोरी वाला डिनर फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर है, जो हेल्दी होने के साथ-साथ आसानी से पच भी जाता है।
ये परेशानी रहती है दूर
थायराइड- थायराइड को बेहतर बनाने के लिए अपने दिन की शुरुआत कलौंजी और धनिया के बीज की चाय से करें।
ब्लड शुगर- मेथी और बाजरे से भरी रोटी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
हेल्दी स्किन- चमकदार त्वचा के लिए अपने भोजन में लाल गाजर का सलाद शामिल करें।
इम्यून सिस्टम- ताजा अदरक और हल्दी की चाय इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती हैं।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines