Healthy Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. अगर नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक हो तो दिन भी अच्छा गुजरता है. अक्सर लोग जल्दी के कारण कुछ भी खा लेते हैं या नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो बहुत कम समय में एक हेल्दी और टेस्टी सैंडविच बना सकते हैं. एग चीज सैंडविच ऐसा ही एक आसान और स्वाद से भरपूर नाश्ता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसमें अंडे का प्रोटीन और स्वाद इसे एक बेहतरीन नाश्ता बना देता है. इस नाश्ते की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह आसानी से तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं स्पेशल एग चीज सैंडविच?
यह भी पढ़ें: गर्मी में घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी ठंडी मलाई वाली राजस्थानी मटका कुल्फी? जानिए आसान रेसिपी
सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- 2-4 ब्रेड स्लाइस.
- 2 उबले हुए अंडे.
- पेरी-पेरी सॉस या टोमैटो सॉस.
- चीजी सॉस या चीज स्प्रेड.
- स्वाद अनुसार नमक.
- काली मिर्च पाउडर.
- बटर या घी.
- हरी चटनी या टोमैटो सॉस.
एग चीज सैंडविच बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले अंडों को उबालकर ठंडा कर लें और फिर उन्हें छीलकर गोल स्लाइस में काट लें.
- अब ब्रेड की एक स्लाइस पर पेरी-पेरी सॉस अच्छी तरह लगाएं और दूसरी स्लाइस पर चीजी सॉस फैलाएं.
- अंडे की स्लाइस को सॉस लगी ब्रेड पर सजाएं और ऊपर से थोड़ा नमक और काली मिर्च छिड़क दें.
- अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें.
- सैंडविच मेकर या तवे को बटर से हल्का ग्रीस करें और सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेक लें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट और हेल्दी एग चीज सैंडविच, जिसे आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोस सकते हैं और इसका मजा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में किसी रामबाण से कम नहीं ये 4 होममेड ड्रिंक्स! जल्दी दिखने लगेगा असर
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
53 secs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
46 mins agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines