गर्मियों में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए शरीर का ठंडा और एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है हमारे शरीर को ऐसे फूड की जरूरत होती है जिसकी तासीर ठंडी हो। इसके लिए कई भारतीय घरों में गर्मियों में रायते को जरूर खाया जा है। दही से बनी ये रेसिपी अक्सर साइड डिश के रूप में परोसी जाती है, जिसे ज्यादातर लोग खाने को पचाने के लिए खाते हैं। साथ ही ये आपके शरीर को गर्मी से बचाता और एक्टिव बनाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कई तरह के हेल्दी और टेस्टी रायते को शामिल कर सकते हैं…
प्याज का रायता
प्याज का रायता एक टेस्टी साइड डिश है जिसमें दही और बारीक कटे प्याज मिलाए जाते हैं, जो गर्मी से राहत दिलाता है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर प्याज का रायता डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है, जबकि इसका तीखा स्वाद गर्मियों के खाने में एक अलग ही टेस्ट लाता है।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
पालक का रायता
पालक का रायता एक ताजगी देने वाला साइड डिश है जिसमें दही और पालक की प्यूरी को मिलाकर बनाया जाता है। ये शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिंग बनाता है। आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पालक का रायता इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है, आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और खाने को पचाने में भी मदद करता है।
फल का रायता
फल का रायता विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर होते हैं। ये उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जो अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं। आप दही में अपनी पसंद के फल डाल सकते हैं, जिससे ये एक बेहतरीन डिश बनकर तैयार हो सकता है। फ्रूट रायते की ठंडक और फाइबर की मात्रा इसे गर्मियों के लिए एक हेल्दी नाश्ता बनाता है। साथ ही ये आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होता है और आपको पेट की बीमारियों से दूर रखता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
8 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines