Health Tips: ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो हड्डियों को कमजोर कर देती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आपके शरीर में किसी भी तरह का फ्रैक्चर हुआ हो हालांकि ये आम तौर पर बुजुर्ग लोगों देखा जाता है और इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी है समय रहते आप अपने हड्डियों की खास देखभाल करें। ऑस्टियोपोरोसिस को कम करना चाहता है, तो 30 साल की उम्र से पहले हड्डियों की मजबूती बढ़ाना सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के ऑर्थोपेडिक्स प्रमुख और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोस्कोपी सेवाओं के प्रमुख डॉ. विवेक महाजन ने 30 साल की उम्र से पहले मजबूत हड्डियां बनाने के तरीके बताए हैं…
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
डॉक्टर बताते है कि आपकी हड्डियां शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, जो हमेशा टूटती और बनती रहती हैं। 20 की उम्र के बाद तक, आपका शरीर जितनी हड्डियां हटाता है, उससे ज्यादा जोड़ता है। अगर आप अपनी युवावस्था में पर्याप्त बोन मास्स नहीं बनाते हैं, तो आपको बाद में ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने का ज्यादा खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
कैल्शियम और विटामिन डी लें
कैल्शियम हड्डियों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है और विटामिन डी आपके शरीर को कैल्शियम को अच्छे से अब्सॉर्प्शन में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट, पत्तेदार साग और फोर्टिफाइड फूड को शामिल कर सकते हैं।
बैलेंस डाइट लें
प्रोटीन, मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों के हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। ज्यादा नमक, कैफीन और शराब से बचें जो हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हार्मोनल हेल्थ का ध्यान रखें
एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।पीसीओएस, थायरॉयड असंतुलन या कम टेस्टोस्टेरोन जैसी स्थितियों का समय रहते इलाज करवाएं और सात ही अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड को जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines