हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नौतपा में बॉडी को ठंडा रखेगी ये 5 चीजें, लू से बचने में मिलेगी मदद

गर्मियों में हर साल नौ दिन का नौतपा होता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी होता है आप अपने खाने पीने का ध्यान रखें, ताकि आप बीमार होने से बच सकें।  गर्मी का मौसम आते ही तले भुने खाने से दूरी बना लेनी चाहिए। इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Health Tips

गर्मियों में हर साल नौ दिन का नौतपा होता है और इस दौरान तापमान आपने चरम होता है। इन 9 दिनों में सूरज पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इसलिए इन दिन गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। इस बार नौतपा 25 मई से 8 जून तक रहेगा। ऐसे मौसम में अपनी हेल्थ का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, खासकर के वे लोग लोग जो पहले ले ही बीमार हो। सेहत के साथ-साथ खानपान का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इन समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में किन-किन फूड को शामिल कर सकते हैं?

क्या करते हैं एक्सपर्ट? 

बनारस की संतुष्टि हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग बताती हैं कि नौतपा के दौरान अपने शरीर के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी बहुत ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम आते ही तले भुने खाने से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि, इससे पेट में जलन, गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है। इसके साथ ही इन्हें खाने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।

ये भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, जानें उनका रुटीन

विज्ञापन

नारियल पानी

नारियल पानी गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है। इसे मीठे ड्रिंक का एक नेचुरल बेहतर ऑप्शन माना जाता है। गर्मियों ये आपको लू से बचाने में करता है। इसके साथ ही ये आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है, खासकर गर्मी में पसीना आने के बाद।

पत्तेदार साग

पालक और लेट्यूस जैसी गर्मियों की हरी सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाती है और ब्लड वेसल्स को कंट्रोल करते हुए शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पत्तेदार साग मैग्नीशियम और पोटेशियम से भी भरपूर होते हैं, जो हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

तरबूज

तरबूज गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिंग बनाता है। इसमें एल-सिट्रुलाइन नामक एमिनो एसिड होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है और धमनी के कामकाज को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को बैलेंस करने में भी मदद करता है।

खीरे

खीरे ठंडे और कुरकुरे होते हैं, जो हाइड्रेशन और ताजगी प्रदान करते हैं। साथ ही डिहाइट्रेसन और थकान से बचाते हैं।  खीरे में कैलोरी कम और पोटेशियम ज्यादा होता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है।

विज्ञापन

हल्के अनाज

गर्मियों में आपको दाल, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी आदि का सेवन करना चाहिए। ये पचने में आसान होते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। इसके साथ ही बॉडी को पूरे दिन ठंडा रखने में मदद करते हैं।

क्या न खाएं?

मांस और मछली-  मांस और मछली पचने में भारी होते हैं और शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है, इसलिए इन्हें खाने से बचें।

विज्ञापन

शराब और कैफीन-  शराब और कैफीन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कि आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

ठंडा पानी और आइसक्रीम- ठंडा पानी और आइसक्रीम पेट को ठंडा करते हैं। इससे आपका डाइजेशन स्लो हो सकता है और आपको पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बालों को हेल्दी बनाएंगे 3 नेचुरल जैल, बनाना भी आसान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola