Health Tips: सॉक्स लगभग सभी पहनते हैं, क्योंकि ये आपके पैरो को साफ सुथरा बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, अब मौसम बदल रहा है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा और सुबह और शाम की सर्दी रह गई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे मौसम में पूरे दिन सॉक्स पहना आपकी सेहत कितना सही हो सकता है, क्योंकि ये ऐसे मौसम होता है, जब तापमान बढ़ता और गिरता रहता और बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, स्कूल जाने से लेकर ऑफिस में काम करते समय तक बहुत से लोग घंटों तक जूते के साथ मोजे पहने रहते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
फंगल इंफेक्शन
अगर आप लंबे समय तक या पूरे दिन जूते के साथ या फिर खाली सॉक्स पहने रहते हैं, तो इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है जिसमें से एक फंगल इंफेक्शन भी है, जो पैरों में सर्द गर्म की वजह से होती है। कई लोग सस्ते और खराब क्वालिटी के मोजे पहनते हैं, जिसके कारण ये समस्या और भी बढ़ सकती है। ऐसे मौसम में अगर लगातार मोजे पहनकर रहने से पैरों में पसीना आता है। नमी बढ़ने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके कारण कई बार आपके पैर और त्वचा पूरी तरह खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
ब्लड सर्कुलेशन में समस्या
कई बार लोग ज्यादा टाइट मोजे पहनकर पूरे दिन रहते हैं इसके कारण पैरों में सूजन आ सकती है,ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे बेचैनी और बहुत ज्यादा गर्मी लगने लगती है। सुबह से लेकर रात तक अगर मोजे पहनकर रखते हैं तो पैरों में अकड़न की समस्या भी हो सकती है एड़ी और पंजे वाला हिस्सा सुन्न पड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा टाइट मोजे पहनने से बचें।
एडीमा
कई बार जब हम लंबे समय तक सॉक्स पहनकर रहते हैं तो शरीर के किसी हिस्से में लिक्विड जमा हो जाता है, जिसके कारण सूजन बढ़ सकती है, जो एडीमा का लक्षणों में से एक होता है। काफी देर तक एक ही पोजिशन में बैठे रहने से पैर सुन्न हो जाते हैं और ये समस्या ज्यादा देर तक मोजे पहनने से भी हो सकती है। इसके लिए आप ये ध्यान रखे की ज्यादा देर तक सॉक्स न पहने या फिर पैरों आराम देने के लिए हफ्ते में कुछ ही दिन सॉक्स पहने।
किस तरह सॉक्स पहनना हो सकता है सेफ
अगर आप जूते के साथ बदलते मौसम में सॉक्स पहनना चाहते हैं, तो इसे कुछ अलग तरीके से पहन सकते हैं। इसके लिए इसके लिए आप सॉक्स को हाफ फॉल्ड कर पहन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines