Health Tips: हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी होता है, नहीं तो इससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अधूरी नींद से शरीर का बैलेंस भी बिगड़ने लगता है, जिससे थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है। वहीं, सोते समय की गई आपकी कुछ गलतियों की वजह से सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। सोते समय अधिकतर लोग अपने सिर के नीचे तकिया लगाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो एक नहीं बल्कि दो तकिए का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या तकिया लगाने की आदत सही है? सोते समय सिर के नीचे तकिया लगाने से क्या शरीर को नुकसान नहीं होता है? आइए जानते हैं कि तकिया लगाकर सोने के नुकसान क्या-क्या होते हैं?
शरीर में दर्द- सिर के नीचे तकिया लगाकर सोने से गर्दन, कमर, कंधे और रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। इसके अलावा इससे माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है।
बालों के लिए नुकसानदायक- जो लोग सोते समय अपने सिर के नीचे ऊंचा तकिया लगाते हैं, उनके सिर तक खून का संचार सही तरीके से नहीं होता है, जिसकी वजह से बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं मिलता है। ऐसे में व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं, जिसके बाद न तो उसके बाल बढ़ते हैं और न ही घने होते हैं।
तनाव का बढ़ना- वहीं जो लोग दो तकिए लगाकर सोते हैं, रात में उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है। रात भर वे करवटें बदलते रहते हैं और जब व्यक्ति की नींद अधूरी रह जाती है, तो इससे दिनभर उसे स्ट्रेस रहता है। उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। अगर लंबे समय तक व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका प्रभाव उसकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है।
तकिया न लगाकर सोने के फायदे
सिर के नीचे जब हम बिना तकिया लगाकर सोते हैं, तो इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द नहीं होता है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सही रहती है, जिससे कमर, हाथ और कंधे में दर्द नहीं होता है। इसके साथ ही नींद भी अच्छी आती है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझावDisclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।