Health Tips: लौंग हर किसी के घर में मसाले के रूप में मौजूद होता है और लोग इसे अलग-अलग तरीके खाना पसंद करते हैं कुछ लोग इसे चाय में डालकर पीते हैं, तो कुछ लोग इसे गर्म मसाले के तौर पर खाते हैं। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, जिसे आप खाना खाने के बाद चबाकर खा सकते हैं। इसे चबाकर खाने से ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी से राहत मिलती है। लौंग के एंटी बैक्टीरियल गुण आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये भूख भी बढ़ाता है और डाइजेशन सिस्टम एक्टिव रहता है। आइए जानते है इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
दांत के दर्द से राहत
लौंग दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण दांतों को इन्फेक्शन से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही लौंग का तेल मुंह के छाले और दांत दर्द के लिए बहुत फायदेमंद है। ये मुंह की बदबू भी दूर करता है।
ये भी पढ़ें- खांसी कब देती हैं फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
हड्डियां रहती है मजबूत
लौंग में यूजेनॉल और फ्लेवोनॉयड जैसे हाइड्रो अल्कोहल कंपाउंड होते हैं, जो बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं और हड्डियों में मिनरल की मात्रा भी एक्टिव करते हैं। इससे आपकी हड्डियां लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
लौंग के एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। ये एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है, जिससे ये शरीर को नुकसानदायक फ्री रेडिकल से बचाता है। इससे फ्लू जैसे इन्फेक्शन दूर रहते हैं।
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में अगर आप खाना खाने के बाद लौंग को चबाकर खाते हैं, तो इससे आप ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी से बच सकते हैं और आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
लौंग इंसुरेंस के काम को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, के, फाइबर और मैंगनीज पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने और इंफ्लेमेशन से बचाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- कैसे पहचानें वायरल बुखार के संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines