Health Tips: इम्यूनिटी बूस्टर करने के लिए हर रोज पिएं ये 3 जूस, कई बीमारियां भी रहेंगी दूर  

Health Tips: अगर आप भी बदलते मौसम में बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अपनी डेली डाइट में हेल्दी जूस को शामिल कर सकते हैं। इससे आप कई तरह के इन्फेक्शन से भी बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: बदले मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो आप जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को सही रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में फलों और सब्जियों के जूस को शामिल कर सकते हैं। इसे आप घर पर ही आसानी से तैयार भी कर सकते हैं। ये कई बीमारियों जैसे कि सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन और अन्य मौसमी वायरल को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।  साथ ही ये आपके शरीर को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

गाजर, चुकंदर और अदरक का जूस

बदलते मौसम में गाजर, चुकंदर और अदरक तीनों ही चीजें से बना जूस आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। गाजर, चुकंदर और अदरक का मिश्रित जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है और बीमारियां दूर रहती है। इस जूस में मौजूद विटामिन और मिनरल्स एनीमिया की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

चेरी का जूस

इस बदलते मौसम में आप चेरी का जूस पी सकते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। चेरी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटेशियम और फास्फोरस होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते है। इसे आप आपने डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपको डायबिटीज और गाउट जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ ही आपके नींद को भी बेहतर बनाता है।

विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस

बदलते मौसम में स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इस जूस में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी और कीवी का जूस पीने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है और कई बीमारियां दूर रहती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ