Brain Disease: ब्रेन के लिए हेल्दी हैं ये फूड्स, रिसर्च में आया सामने

Brain Disease: शरीर और दिमाग को हेल्दी रखने के लिए अन्य चीजों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी जरूरी है। एक अध्ययन में सामने आया की एंटीऑक्सीडेंट किस तरह दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Brain Disease

Brain Disease

Brain Disease: शरीर का हेल्दी सबसे ज्यादा जरूरी होता है और हेल्दी रहने के लिए कई लोग अच्छी डाइट और एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करते हैं। एक्सरसाइज और मेडिटेशन आपके शरीर के साथ-साथ आपके दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट भी शरीर और दिमाग दोनों के लिए सही होती हैं। केंटकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के  अध्ययन से पता चला है कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट दिमाग में आयरन के निर्माण को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे कॉग्निटिव डिक्लाइन का खतरा कम होता है। शोधकर्ताओं ने वृद्ध वयस्कों में हाई एंटीऑक्सीडेंट सेवन और उनमें पाया गया कि आयरन की वजह से कॉग्निटिव डिक्लाइन का खतरा बढ़ रहा है, जिसे एमआरआई के माध्यम से मापा गया।

विज्ञापन

अध्ययन में क्या कहा गया

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर  डाइट कई बीमारियों जैसे कि हार्ट की समस्या कैंसर के खतरे को कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं से फ्री रेडिकल्स  को हटाते हैं और ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। दुनिया भर में एंटीऑक्सीडेंट के सुरक्षात्मक प्रभाव का अध्ययन अभी जारी है।

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट क्या है?

एंटीऑक्सीडेंट ऐसे पदार्थ होते हैं जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स  से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ये कोशिका झिल्ली और अन्य नुकसान से बचा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट नेचुरल या मानव निर्मित हो सकते हैं, और कई तरह के फूड्स में पाए जाते हैं।

विज्ञापन

इन फूड्स में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट

फल- क्रैनबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, सेब और सूखे मेवे

सब्जियां- पालक, गाजर, स्क्वैश, ब्रोकोली, शकरकंद, टमाटर और हरी मिर्च

विज्ञापन

नट और बीज- पेकान

जड़ी बूटी और मसाले- लीक, प्याज और लहसुन जैसे एलियम सल्फर यौगिक

विज्ञापन

कोको- डार्क चॉकलेट

अन्य- आर्टिचोक, बेरी और रास्पबेरी

विज्ञापन

इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट विटामिन और खनिज में भी पाए जाते है भी हैं, जिसमें विटामिन सी, विटामिन ई, सेलेनियम और कॉपर शामिल हैं।

एंटीऑक्सीडेंट की कमी के कारण होने वाली बीमारी

1. हार्ट रोग

विज्ञापन

2. कैंसर

3. आंखों के लेंस का खराब होना

विज्ञापन

4. जोड़ों की सूजन

5. दिमाग में कोशिकाओं को नुकसान

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ