News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Benefits Of Crying: बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं, जिसके चलते छोटी-छोटी चीज में रोने लग जाते हैं। बात खुशी की हो या गम की, आंसू आना आम है। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको लगता है कि रोना और आंसू आना सेहत के लिए कितना खराब होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आंखों से निकले आंसू सेहत के लिए नुकसान नहीं, बल्कि काफी फायदेमंद हो सकते हैं? अगर नहीं तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंखों के आंसू को क्यों नहीं रोकना चाहिए। इसके साथ ही आंसू निकलने के क्या फायदे होते हैं।
ऐसे बहुत से लोग हैं जो ये कहते हैं कि अगर आप रोते हैं तो आपका मन हल्का हो जाता है। जी हां, एक्सपर्ट के अनुसार यह सही है कि अगर आप गम या खुशी में रोते हैं तो आपका मन हल्का होता है। इसके साथ ही ये मन की दबी हुई भावनाओं को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे भारी मन हल्का हो जाता है।
ऐसे बहुत से लोग हैं जो बात-बात पर रोने लग जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो एक्सपर्ट के अनुसार आंसू, स्ट्रेस हार्मोन्स को राहत देते हैं, जिससे तनाव काफी हद तक कम हो जाता है। इसके साथ ही जब ये हार्मोन आपके शरीर से निकल जाते हैं तो आपको बेहतर महसूस होना शुरू हो जाता है।
ऐसा माना जाता है कि रोने से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। इसके साथ ही आंसुओं में न केवल पानी होता है, बल्कि प्रोटीन और कई अन्य पदार्थ भी होते हैं जो तनाव के दौरान शरीर में जमा हो जाते हैं। रोने से ये बाहर निकल जाते हैं, जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Home Decor: चाहते हैं बॉलीवुड स्टाइल जैसा लग्जरी घर? रोशनी चोपड़ा ने बताए आसान तरीके
अगर हम रोते हैं तो इससे दूसरों के साथ एक इमोशनल कनेक्शन बन जाता है। इसके साथ ही रोने से आमतौर पर आपके आस-पास के लोगों से सपोर्ट मिलता है, जिससे वो आपके और भी करीब आ सकते हैं।
रोने से सांस बेहतर होती है। रोते समय हम अक्सर गहरी सांसें लेते हैं, जो शरीर को आराम देने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही इससे मन के साथ शरीर को भी आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- आज से कर रहे हैं योग की शुरूआत? एक्सपर्ट से जानिए ये 5 आसान
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।