खाली पेट खा रहे हैं ये ड्राय फ्रूट्स? सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

ड्राई फ्रूट्स को सेहत बनाने के लिए काफी अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे मेवे हैं जिन्हें अगर आप रोजाना खाली पेट लेते हैं तो यह आपकी सेहत पर खराब प्रभाव डाल सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जिन्हें आपको खाली पेट बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

Image Source Freepik Dry Fruits

Image Source Freepik Dry Fruits

Health Benefits: सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स को अक्सर बहुत ही हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो खाली पेट सूखे मेवे का सेवन कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे हैं जिनका सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए? खाली पेट सूखे मेवे सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं जैसे एसिडिटी, जलन और पाचन संबंधी परेशानियां। इसके अलावा, कुछ लोगों को एलर्जी या स्किन रिएक्शन भी हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सही समय और सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जाए जिससे आप उनके पूरे फायदे उठा सकें। तो आइए जानते हैं कौन-से ड्राई फ्रूट्स हैं जिनका सेवन भूलकर भी खाली पेट नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

किशमिश

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें किशमिश काफी पसंद होती है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।
लेकिन खाली पेट किशमिश खाने से पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं, जैसे पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, इससे ब्लड शुगर लेवल भी अचानक बढ़ सकता है। इसलिए किशमिश का सेवन कभी भी खाली पेट न करें।

विज्ञापन

अंजीर

Image Source Freepik

Image Source Freepik

अंजीर फाइबर और आयरन से भरपूर होता है लेकिन अगर आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो यह पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है। कभी-कभी इससे डायरिया जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर आप अंजीर का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे हमेशा भिगोकर और भोजन या नाश्ते के बाद खाना बेहतर होता है।

विज्ञापन

काजू

काजू में फैट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं लेकिन यह भारी और ऑयली ड्राई फ्रूट होता है। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो यह पेट में भारीपन, जलन और अपच की समस्या पैदा कर सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में हीट भी बढ़ाता है जिससे सिरदर्द या चिड़चिड़ापन हो सकता है।

सूखी खुबानी

Image Source Freepik

विज्ञापन

सूखी खुबानी में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे पेट फूलना, अपच और हल्का एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ