घर की खूबसूरती बनाएं रखने के लोग बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी रह जाती है, जो कोशिश करने के बावजूद साफ नहीं होती. इनमें घर में लगे स्विच बोर्ड भी शामिल है. बोक्स की शक्ल में लगे ये स्विच बोल्ड काफी काम के होते हैं, लेकिन वक्त के साथ, इनपर भी गंदगी जमा होने लगती है, जो साफ करने से भी जल्दी नहीं साफ होती है. ऐसे में घर कितना भी चमचमाता क्यों न हो, इस एक बोर्ड के गंदे होने के कारण पूरे घर की खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है. अगर आपके भी घर में लगे स्विच बोर्ड गंदे हो गए हैं, तो आइए आपको उसे साफ करने के आसान टिप्स बताते हैं.
यह भी पढ़ें: कितने दिनों, हफ्तों में धोनी चाहिए जींस? सालों-साल नई जैसी बनाए रखने के लिए जानिए डेनिम
क्यों गंदे होने लगते हैं स्विच बोर्ड
सवाल उठता है कि जब उसपर न पानी गिरता है और न ही, कोई चीज उसपर रखी जा सकती है, तो वह गंदा क्यों हो जाता है और ऐसा गंदा की जल्दी साफ भी नहीं होता. दरअसल, रोजाना हाथ लगने की वजह से इनपर उंगलियों के निशान, धूल और गंदगी जमने लगती है, जिस कारण सफेद स्विच बोर्ड धीरे-धीरे पीला या फिर काले निशान पड़ने लगते हैं. इस दौरान सबसे बड़ी समस्या ये रहती है कि गीले कपड़े से अगर इसे रगड़कर साफ भी किया जाए, तो ये साफ नहीं होता है और रंग वैसा का वैसा ही रहता है.
कैसे करें स्विच बोर्ड की सफाई
- ऐसा नहीं है कि आप इसे अब साफ ही नहीं कर सकते हैं, आप कुछ आसान टिप्स को अपनाकर स्विच बोर्ड को भी पहले जैसा सफेद बना सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले घर के सर्किट में आ रही बिजली की सप्लाई बंद करें और फिर सर्किट के ऊपर टेप की मदद से उसे कवर कर लें. ध्यान रखें कि स्विच बोर्ड पर पानी या कोई भी तरल न डालें.
- बोर्ड की सफाई के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से प्लास्टिक सतहों पर जमी हल्की गंदगी और निशान हट सकते हैं. इस ट्रिक को इस्तेमाल में लाने के लिए थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट को किसी पुराने टूथब्रश में लगाएं और फिर स्विच बोर्ड की बाहरी सतह पर हल्के हाथों से रगड़ें. जब पेस्ट सूख जाएं तो उसे सावधानी से हटा दें.
- इसके अलावा आप नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में मौजूद एसिडिक गुण गंदगी को हल्का करने में मदद कर सकती है और साथ ही, नमक हल्के रगड़ से निशान को हटाने में मदद कर सकते हैं. इस टिप को अपनाने वक्त सावधानी जरूरी है, ध्यान रखें कि सीधा स्विच बोर्ड पर इस तरल को न छिड़के बल्कि किसी कम नमी वाले कपड़े की मदद से थोड़ा-थोड़ा लेकर बाहरी प्लास्टिक सतह को साफ करें और तुरंत सूखे कपड़े से साफ कर दें.
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: दीवार या छत पर उग आया है पीपल का पौधा? ऐसे करें साफ, दोबारा नहीं आएगा
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 hr agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
5 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
7 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
20 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
21 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
21 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines