Hartalika Teej Vrat 2024: सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार 6 सितंबर शुक्रवार को हरतालिका तीज है। इस अवसर पर निर्जला व्रत रखा जाता है, लेकिन अगर आप एक गर्भवती महिला हैं तो आपको निर्जला या निराहार व्रत नहीं रखना चाहिए। इससे आपकी सेहत और आपके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टर्स भी गर्भवती महिला को लंबे समय तक भूखा रहने के लिए मना करते हैं। ऐसे में आपका निर्जला व्रत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अगर आपको हरतालिका तीज का व्रत रखना है तो फलाहार रख सकती हैं। इस दौरान भी आपको 3 खास बातों का ध्यान रखना है, आइए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को व्रत रखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
हाइड्रेटेड रहना जरूरी
शरीर में पानी की कमी न होने दे। अगर आप सोचेंगे कि एक दिन कम पानी पीने या पानी न पीने से क्या होगा, तो बता दें कि सेहत के लिहाज से ऐसी सोच सही नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी को हाइड्रेट रखना जरूर है। आपके लिए विटामिन्स और मिनरल्स दोनों बहुत जरूरी है। दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। चाहें तो दिन में 2 से 3 बार नारियल का पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे भूख नहीं लगेगी और शिशु को भी पर्याप्त पोषण मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej पर सुबह या शाम, किस समय करें पूजा?
भूखी रहने की न करें गलती
गर्भ में पल रहे शिशु के लिए आपके पेट का भरा रहना जरूरी है। इसलिए भूखे रहने की गलती न करें। हाइड्रेट रहने के साथ-साथ आपको दिन भर में फल या कुछ अन्य फलाहार चीजों का सेवन करना है। आप चाहें तो दूध पी सकती हैं। इसके अलावा स्मूदी या लस्सी का सेवन भी कर सकती हैं।
कैफीन युक्त चीजों से करें परहेज
अक्सर लोग व्रत में चाय या कॉफी पीने की गलती कर देते हैं, जो कि सही नहीं है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान चाय-कॉफी जैसे कैफीन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। आपकी सेहत पर पेय पदार्थों का बुरा असर पड़ सकता है।
Disclaimer: ये खबर बस आप तक जानकारी पहुंचाने के लिए साझा की गई है। सेहत से संबंधित किसी भी जानकारी को अपनाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej पर ट्राई करें यूपी-बिहार की ये 5 फेमस डिशेज, त्योहार रहेगा यादगार!
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines