Hartalika Teej पर ट्राई करें यूपी-बिहार की ये 5 फेमस डिशेज, त्योहार रहेगा यादगार!

Hartalika Teej 2024: यूपी और बिहार के ज्यादातर परिवारों में महिलाओं और कन्याओं द्वारा हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। ये व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि इस व्रत के नियम के तहत महिलाओं को पूरे दिन जल और अन्न ग्रहण करने की मनाही होती है। शाम में पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। आज हम आपको 5 फेमस ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आप अपना व्रत खोल सकती हैं।

Hartalika Teej 2024

हरतालिका तीज 2024

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत उत्तर भारत में मनाए जाने वाले खास त्योहारों में से एक है। तीज का व्रत अविवाहित कन्याओं से लेकर सुहागन महिलाएं रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंवारी लड़कियां यदि ये व्रत रखती हैं, तो उन्हें योग्य वर मिलता है। वहीं सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना भी की जाती है। इस दिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनने के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करती हैं।

विज्ञापन

इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन अन्न-जल ग्रह नहीं करती हैं। ये निर्जला व्रत शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल या अन्न खाकर खोला जाता है। जहां कुछ महिलाएं ये व्रत पानी पीकर खोलती हैं, तो वहीं कुछ घर पर बने पारंपरिक मिठाई के साथ व्रत का समापन करती हैं। इसलिए आज हम आपको यूपी-बिहार की 5 फेमस ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाकर आप अपना हरतालिका तीज का व्रत खोल सकती हैं।

विज्ञापन

मालपुआ

यूपी में मालपुआ बेहद मशहूर है। ये एक भारतीय पैनकेक है, जिसे मैदा, खोया, इलायची पाउडर और सौंफ से तैयार किया जाता है। जब ये पूरा बन जाता है, तो इसे चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है। इसे आप रबड़ी के साथ भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

गुजिया

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अपना व्रत गुजिया खाकर भी खोल सकती हैं। यह एक स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे मैदा, मावा, सूजी, बादाम, इलायची और चीनी से बनाया जाता है।

विज्ञापन

आटे का हलवा

यूपी और बिहार की ज्यादातर महिलाएं आटे का हलवा खाकर अपना हरतालिका तीज का व्रत खोलती हैं। इसे देसी घी और चीनी के साथ गेहूं के आटे में भूनकर तैयार किया जाता है।

ठेकुआ

ठेकुआ एक सूखी मिठाई है, जिसे गेहूं के आटे, देसी घी, मावे और चीनी से बनाया जाता है। ठेकुआ सबसे ज्यादा यूपी और बिहार के लोग खाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

नारियल लड्डू

ताजे कसे हुए नारियल से बनाए गए नारियल के लड्डू से भी आप अपना व्रत खोल सकती हैं। इसे दूध, काजू, इलायची पाउडर, नारियल और चीनी से बनाया जाता है। ये इतना स्वादिष्ट  होता है कि मुंह में रखते ही पिघल जाता है।

विज्ञापन

इन मिठाइयों से भी खोल सकते हैं व्रत

  • श्रीखंड
  • साबूदाने की खीर
  • चावल की खीर
  • शकरकंद का हलवा
  • गेहूं के आटे से बनी पूरी

ये भी पढ़ें- Coffee Side Effects: दिन भर में कितने कप कॉफी पीना सही? जानें इसके नुकसान और फायदे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ