Hartalika Teej पर सुबह या शाम, किस समय करें पूजा; जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए पूजा करती हैं। चलिए जानते हैं साल 2024 में ये व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Hartalika Teej 2024

हरितालिका तीज 2024

Hartalika Teej 2024: अपने सुहाग की रक्षा के लिए हर साल महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। जो इस बार 6 सितंबर 2024 को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इसी के साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करना भी शुभ होता है। चलिए जानते हैं साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

विज्ञापन

हरतालिका तीज कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 5 सितंबर 2024 को दोपहर 12:21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 6 सितंबर 2024 को दोपहर 03:01 मिनट पर होगा। ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

विज्ञापन

Hariyali-Teej-2024

विज्ञापन

तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

हरतालिका तीज व्रत की पूजा सुबह और शाम दोनों समय की जा सकती है। 6 सितंबर 2024 यानी हरतालिका तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 06:02 मिनट से लेकर सुबह 08:33 बजे तक है। वहीं शाम में पूजा का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर 2024 को 06 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक है।

हरतालिका तीज की पूजा विधि

  • व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध हरे रंग के वस्त्र पहनें और सोलह श्रृंगार करें।
  • घर के मंदिर में चौकी रखें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाएं। उस पर कलश की स्थापना करें।
  • मिट्टी से शिव परिवार की मूर्ति बनाएं। 16 श्रृंगार का सामान, दीप, धूप, घी, पान के पत्ते, अगरबत्ती और नारियल देवी-देवताओं को अर्पित करें।
  • देवी-देवताओं के सामने घी का दीपक जलाएं। इस दौरान हरतालिका तीज के व्रत की कथा सुनें।
  • अंत में देवी-देवताओं की आरती करने के बाद पूजा का समापन करें।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: मिट्टी नहीं इस चीज बनाएं गणेश जी की मूर्ति, घर में होगा धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ