Hariyali Teej Sargi Foods: हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और पार्वती मां की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व सुखी जिंदगी की दुआ करते हैं. महिलाएं निर्जला या फलाहार व्रत रखती हैं और व्रत शुरू होने से पहले सुबह सरगी खाती हैं. सरगी खाने की परंपरा बहुत ही पुरानी है, जिसे अक्सर व्रत के दौरान खाया जाता है. हालांकि, सरगी खाने की परंपरा काफी पुरानी है, जिसे करवा चौथ के मौके पर भी खाया जाता है. अगर आप भी व्रत रखने की सोच रहे हैं तो इन चीजों को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- 27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन? बहन को देने के लिए अभी से कर लीजिए गिफ्ट का इंतजाम, यहां से लीजिए आइडिया
---विज्ञापन---
सरगी की थाली में इन व्यंजनों को करें शामिल
फल शामिल करें
सरगी की थाली में मौसमी फलों को जरूर शामिल किया जाता है. सेब, केला, अनार, पपीता, अंगूर या अन्य मौसमी फल शरीर को ऊर्जा और हाइड्रेशन देने में मदद करते हैं. साथ ही पूरे दिन हेल्दी भी रखते हैं और अगर इनका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो व्रत में काफी फायदा हो सकता है.
---विज्ञापन---
सूखे मेवे खाएं
आप थाली में सूखे मेवा खा सकते हैं, क्योंकि बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराते हैं. अगर इन्हें लिमिटेड खाया जाए तो काफी फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, गर्मी में ज्यादा मेवा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह गर्मी कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
सेवईं को बनाएं थाली का अहम हिस्सा
उत्तर भारत के कई परिवारों में सरगी के दौरान दूध के साथ फेनी या सेवईं खाने की परंपरा है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एनर्जी भी देने का काम करती है. आप सेवईं के अलावा फेनी को भी खा सकते हैं. अगर आप दोनों में कुछ न खा पाएं तो दूध में जलेबी डालकर खा सकते हैं. इससे पूरे दिन भूख न लगने का एहसास होता है.
---विज्ञापन---
पराठा या हल्का पौष्टिक खाना खाएं
कुछ घरों में आलू, पनीर या सादा पराठा, दाल या हल्का खाना भी सरगी में खाया जाता है, ताकि पूरे दिन शरीर को एनर्जी मिल सके. आप पराठा, रोटी, दाल या खिचड़ी को खा सकते हैं, जिससे पेट साफ रहेगा और पूरे दिन भूख नहीं लगेगी. हालांकि, पराठा सरगी का बहुत ही पुराना व्यंजन है.
---विज्ञापन---
नारियल को भी करें शामिल
पूजा और शुभ कार्यों में नारियल का खास महत्व माना जाता है. कई परिवार सरगी की थाली में नारियल या नारियल से बनी मिठाई भी शामिल करते हैं. अगर आपका व्रत निर्जला शुरू होने से पहले है तो ढेर सारा पानी पिएं और नारियल पानी से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें- कई एयरलाइंस 13 नंबर की सीट क्यों नहीं रखतीं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान