Hariyali Teej Recipes: हरियाली तीज आते ही झूले, मेहंदी, पूजा-पाठ और इसी के साथ तरह-तरह की मिठाइयों का माहौल आ जाता है. तीज के मौके पर घर में कई मिठाइयां बनती हैं, ऐसे में मालपुए की मिठास को तीज की थाली में जोड़ने से मजा और भी दोगुना हो जाएगा. गरम-गरम मालपुए के साथ ठंडी रबड़ी का टेस्ट ही अलग आता है. सबसे अच्छी बात तो ये है कि अब तीज में मालपुए बाहर से लाने के बजाय आप इन्हें घर पर ही गेहूं के आटे से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर ही स्वादिष्ट मालपुए बनाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर कुकर में बनाएं नरम-स्पंजी रसगुल्ले, बाजार की मिठाई लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
मालपुआ बनाने के लिए चाहिए घर में रखी ये आसान चीजें
गेहूं का आटा- 1 कप
दूध- 4 बड़े चम्मच
चीनी- 1/2 छोटी चम्मच
पिसी हुई सौंफ- 1 चम्मच
इलायची पाउडर- 3 पिसी हुई इलायची
घिसा हुआ नारियल (बुरादा)- 1 चम्मच
घी- तलने के लिए
पानी- जरूरत के अनुसार
मालपुआ बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें दूध और चीनी डाल लीजिए. अब इनको आपस में अच्छी तरह मिला लीजिए. तैयार किए हुए मिश्रण को लगभग 1 घंटे के लिए रख दीजिए, ताकि चीनी अच्छी तरह दूध में घुल जाए.
- अब एक दूसरा बर्तन लेकर उसमें गेहूं का आटा लें और इसमें इलायची पाउडर, पिसी हुई सौंफ और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
- अगर अब दूध में चीनी अच्छे से घुल चुकी हो तो इसे आटे वाले मिश्रण में धीरे-धीरे डालिए. ध्यान रहे कि साथ-साथ में आप इसे चलाते भी रहें ताकि इसमें गुठलियां न पड़ें. इसे तब तक फेंटें जब तक एक स्मूद पेस्ट बनकर न तैयार हो जाए. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं.
- अब एक कड़ाही लेकर उसमें घी गर्म होने के लिए रख दीजिए. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस की फ्लेम लो कर दीजिए.
- इसके बाद एक बड़ा गहरा चम्मच लेकर उसमें घोल भर लीजिए और इसे कड़ाही के बीच में फैलाते हुए डालिए. ध्यान रहे कि मालपुए को लो फ्लेम पर ही पकने दें ताकि वो अंदर से कच्चे न रह जाएं.
- मालपुआ जब एक तरफ से अच्छे से सिक जाए तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेक लीजिए.
कैसे सर्व करें?
मालपुए का स्वाद दोगुना करने के लिए इसके ऊपर रबड़ी डालकर, मेवे या इलायची से गार्निश करके परोसा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: इस 15 अगस्त नाश्ते में कुछ अलग बनाएं, बच्चों को खिलाएं ये तिरंगा ढोकला
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
9 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
11 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
13 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
17 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines