---विज्ञापन---

हरियाली तीज पर कुकर में बनाएं नरम-स्पंजी रसगुल्ले, बाजार की मिठाई लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

हरियाली तीज पर बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही बनाएं नरम और स्पंजी रसगुल्ले. प्रेशर कुकर में पकने वाली इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही स्वादिष्ट रसगुल्ले बना सकते हैं. जानें रसगुल्ले बनाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

---विज्ञापन---

Hariyali Teej Recipes: हरियाली तीज के मौके पर मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में लोग काफी मिठाई बाजार से लाते हैं. लेकिन अगर आप तीज पर घर पर ही कुछ आसान मिठाई बनाना चाहते हैं, तो एक बार ये सॉफ्ट, स्पंजी रसगुल्लों की रेसिपी जरूर ट्राई करिए. सबसे अच्छी बात तो ये है कि ये बाजार जैसे रसगुल्ले प्रेशर कुकर में ही बनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि तीज के मौके पर कैसे घर पर ही आसान तरीके से रसगुल्ले बनाएं.

यह भी पढ़ें – Hariyali Teej Wishes: प्रेम, विश्वास और सौभाग्य के पर्व हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं, मैसेज, कोट्स और शायरी

---विज्ञापन---

रसगुल्ले बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

दूध- 1 लीटर
मैदा- 1 छोटा चम्मच
चीनी- 1 कप
पानी- 3 कप
नींबू का रस- आधे नींबू का
पानी- नींबू के रस में मिलाने के लिए

रसगुल्ले बनाने की विधि

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले छेना बनाने के लिए एक कड़ाही लेकर उसमें दूध उबाल लीजिए. जब उसमें अच्छे से उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दीजिए.
  • अब एक छोटी कटोरी में नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर इसे धीरे-धीरे दूध में डालिए. जब दूध फट जाए और उससे छेना अलग हो जाए तो इसे गैस से उतार लीजिए.
  • किसी मलमल के कपड़े या छलनी की मदद से छेना को छान लीजिए. छेने से निकला थोड़ा पानी निकालकर अलग रख लीजिए. इसका इस्तेमाल आगे चाशनी बनाने में होगा.
  • अब इस छेने को 2 से 3 बार साफ ठंडे पानी से धो लीजिए, ताकि उससे नींबू का खट्टापन निकल जाए.
  • छेने को अच्छी तरह दबाकर जरूरत से ज्यादा पानी निकाल लीजिए लेकिन ध्यान रहे कि छेना पूरी तरह सूखा भी न हो जाए. थोड़ी नमी उसमें रहनी चाहिए.
  • इसके बाद छेने को एक बड़ी थाली में निकाल लें और अपनी हथेली की मदद से लगभग 5 मिनट के लिए इसे अच्छी तरह मसलें. याद रहे कि इसे तब तक मसलना है, जब तक ये पूरी तरह चिकना न हो जाए.
  • अब इस चिकने हुए छेने में 1 छोटा चम्मच मैदा मिला लीजिए.
  • इसके बाद इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लीजिए. ध्यान रहे कि बॉल्स पर कोई दरार न हो वरना तलते समय रसगुल्ले टूट सकते हैं.
  • अब चाशनी बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर में 1 कप चीनी, 3 कप पानी और छेने का बचा हुआ पानी उबाल लीजिए.
  • जब चाशनी अच्छे से उबलने लगे तब छेने की बॉल्स डाल दीजिए. पहले कुकर को लॉक मत करिएगा बस ढक्कन ऊपर से रखकर 5 मिनट तक हाई फ्लेम पर पका लीजिएगा.
  • इसके बाद कुकर का ढक्कन ठीक से बंद करके हाई फ्लेम पर सिर्फ 2 सीटी आने का इंतजार करें.
  • फिर गैस को बंद करके कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
  • जब प्रेशर निकल जाए, तब ढक्कन खोलें. आप देखेंगे कि रसगुल्ले आकार में फूलकर दोगुने हो गए हैं.
  • इन्हें ठंडा होने दें और अच्छे स्वाद के लिए फ्रिज में रखकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर चढ़ानी है डार्क मेहंदी तो जान लीजिए ये टिप्स, पिया का प्यार गहरे रंग से आएगा नजर

First published on: Aug 15, 2026 07:07 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola