हरियाली तीज पर बनाएं घर के आटे से मालपुआ, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भूल जाएंगे

हरियाली तीज पर बाजार की मिठाई लाने के बजाय घर के गेहूं के आटे से बनाएं स्वादिष्ट और नरम मालपुए. सौंफ, इलायची और नारियल के स्वाद वाले इन मालपुओं को रबड़ी और मेवों के साथ सर्व करके तीज की मिठाई को खास बनाया जा सकता है. जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

Malpua

हरियाली तीज पर घर के आटे से बनाएं नरम-गरम मालपुए.

विज्ञापन

Hariyali Teej Recipes: हरियाली तीज आते ही झूले, मेहंदी, पूजा-पाठ और इसी के साथ तरह-तरह की मिठाइयों का माहौल आ जाता है. तीज के मौके पर घर में कई मिठाइयां बनती हैं, ऐसे में मालपुए की मिठास को तीज की थाली में जोड़ने से मजा और भी दोगुना हो जाएगा. गरम-गरम मालपुए के साथ ठंडी रबड़ी का टेस्ट ही अलग आता है. सबसे अच्छी बात तो ये है कि अब तीज में मालपुए बाहर से लाने के बजाय आप इन्हें घर पर ही गेहूं के आटे से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर ही स्वादिष्ट मालपुए बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर कुकर में बनाएं नरम-स्पंजी रसगुल्ले, बाजार की मिठाई लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन

मालपुआ बनाने के लिए चाहिए घर में रखी ये आसान चीजें

गेहूं का आटा- 1 कप
दूध- 4 बड़े चम्मच
चीनी- 1/2 छोटी चम्मच
पिसी हुई सौंफ- 1 चम्मच
इलायची पाउडर- 3 पिसी हुई इलायची
घिसा हुआ नारियल (बुरादा)- 1 चम्मच
घी- तलने के लिए
पानी- जरूरत के अनुसार

मालपुआ बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें दूध और चीनी डाल लीजिए. अब इनको आपस में अच्छी तरह मिला लीजिए. तैयार किए हुए मिश्रण को लगभग 1 घंटे के लिए रख दीजिए, ताकि चीनी अच्छी तरह दूध में घुल जाए.
  • अब एक दूसरा बर्तन लेकर उसमें गेहूं का आटा लें और इसमें इलायची पाउडर, पिसी हुई सौंफ और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए.
  • अगर अब दूध में चीनी अच्छे से घुल चुकी हो तो इसे आटे वाले मिश्रण में धीरे-धीरे डालिए. ध्यान रहे कि साथ-साथ में आप इसे चलाते भी रहें ताकि इसमें गुठलियां न पड़ें. इसे तब तक फेंटें जब तक एक स्मूद पेस्ट बनकर न तैयार हो जाए. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं.
  • अब एक कड़ाही लेकर उसमें घी गर्म होने के लिए रख दीजिए. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस की फ्लेम लो कर दीजिए.
  • इसके बाद एक बड़ा गहरा चम्मच लेकर उसमें घोल भर लीजिए और इसे कड़ाही के बीच में फैलाते हुए डालिए. ध्यान रहे कि मालपुए को लो फ्लेम पर ही पकने दें ताकि वो अंदर से कच्चे न रह जाएं.
  • मालपुआ जब एक तरफ से अच्छे से सिक जाए तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेक लीजिए.

कैसे सर्व करें?

विज्ञापन

मालपुए का स्वाद दोगुना करने के लिए इसके ऊपर रबड़ी डालकर, मेवे या इलायची से गार्निश करके परोसा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ