हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हरियाली तीज की पूजा थाली लगेगी सबसे सुंदर, बस इन 7 चीजों से करें सजावट

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर पूजा की थाली को इस बार बाजार से खरीदने के बजाय घर की चीजों से सजाएं. यहां बताई चीजों से थाली को ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. जानें 7 आसान तरीके.

विज्ञापन
हरियाली तीज पर घर की चीजों से ऐसे सजाएं पूजा की थाली. Image Caption- AI

Hariyali Teej 2026: सावन के मौसम में हर ओर झूले और खुशियां देखने को मिलती हैं. सावन में ही तीज आती है जिस मौके पर महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं. व्रत के लिए ही तीज की पूजा थाली (Teej Puja Thali) का खास महत्व होता है. इसी थाली को खूबसूरती से सजाने पर यह और भी आकर्षक लगती है. लेकिन, महिलाएं अक्सर बाजार से सजी हुई पूजा की थाली ले आती हैं, जबकि वो घर में मौजूद कुछ चीजों से ही थाली को सजाकर अच्छा लुक दे सकती हैं. आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी 7 चीजें हैं जो आपकी थाली का लुक बढ़ा सकती हैं.

यह भी पढ़ें-Hariyali Teej 2026: तीज पर घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ठंडी ड्रिंक्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी

सबसे पहले थाली को दें खूबसूरत बेस

सबसे जरूरी है कि सही थाली का चुनाव किया जाए क्योंकि वही उसका बेस तय करता है. आप पीतल, कांसे या स्टील की थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन पीतल/कांसे की थाली का लुक थोड़ा ज्यादा ट्रेडिशनल आता है. अगर आपके घर में सिर्फ सादी स्टील की थाली ही है तो उसे भी आप फूलों, गोटे या छोटी सजावटी लेस से अच्छा लुक दे सकती हैं. थाली को सजाने से पहले उसे अच्छे से साफ करके सुखा जरूर लें.

विज्ञापन

फूलों से बनाएं थाली का सुंदर बॉर्डर

आप गेंदे, गुलाब या अपनी पसंद के किसी भी ताजे फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं. इन पंखुड़ियों को आप थाली के किनारे गोल आकार में लगाकर उसका बॉर्डर बना सकती हैं. आप चाहें तो आप पीले रंग के फूलों को चुन सकती हैं, ये हरियाली तीज के हिसाब से बेस्ट रहेंगे. लेकिन, ध्यान रहे कि फूल इतने ज्यादा न लगाएं कि पूजा की सामग्री रखने की जगह ही न बचे.

विज्ञापन

बीच में बनाएं रोली-अक्षत की पारंपरिक डिजाइन

थाली के बीच में रोली और चावल की मदद से छोटा-सा स्वास्तिक या ओम का डिजाइन भी आप बना सकती हैं. कोशिश करें कि डिजाइन साफ-सुथरा हो, तभी वो सुंदर लगेगा. डिजाइन को हाइलाइट करने के लिए आप उसके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां भी लगा सकती हैं.

विज्ञापन

पूजा की सामग्री को छोटी कटोरियों में सजाएं

पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे रोली, अक्षत, सिंदूर, मौली जैसी चीजों को अलग-अलग छोटी कटोरियों में रखकर सजाएं. इससे सामग्री इधर-उधर फैलेगी भी नहीं और थाली भी साफ दिखेगी. सामग्री को रखने के लिए अगर छोटी पीतल या स्टील की कटोरियों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे और अच्छा लुक आएगा.

विज्ञापन

दीपक को बनाएं थाली का सेंटर पॉइंट

एक छोटा मिट्टी या पीतल का दीपक भी थाली में रखिए. आप चाहें तो दीपक के आस-पास फूलों की पंखुड़ियों से छोटा गोल डिजाइन भी बना सकती हैं.

विज्ञापन

हरी चूड़ियों और पत्तियों से दें तीज वाला टच

हरियाली तीज की पहचान होती है हरा रंग, तो उसे भी इस सजावट में शामिल करें. इसके लिए आप छोटी हरी चूड़ियां थाली के किनारे सजावट के लिए रख सकती हैं. इसके अलावा साफ धुले हुए हरे पत्तों का भी सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

मिठाई और फल से पूरी करें पूजा की थाली

पूजा की थाली मिठाई और फल के बिना अधूरी है इसलिए इसमें प्रसाद के लिए आप घेवर, मालपुआ, गुजिया या अपनी पसंद की कोई भी मिठाई रख सकती हैं और आप फल को भी छोटी-छोटी कटोरियों में रख सकती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: तीज पर ऐसे बनाएं हेयरस्टाइल, ये 7 जूड़ा डिजाइन बढ़ा देंगे लुक की खूबसूरती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola