---विज्ञापन---

सुबह की सेहतमंद शुरुआत के लिए, मूंग दाल से बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर ये हेल्दी नाश्ता

Breakfast Tips: क्या आप भी अपनी सुबह किसी बेहतर नाश्ते से करने चाहते हैं? आइए जानते हैं मूंग दाल की ऐसी शानदार रेसिपी के बारे में, जो आपको दिनभर एनर्जी देने के साथ-साथ स्वाद में भी जबरदस्त है.

---विज्ञापन---

Indian Healthy Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और स्वादिष्ट हो, तो पूरा दिन चुस्ती और ताजगी से भर जाता है. आजकल लोग ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बने, पेट को हल्का रखे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे. ऐसे में मूंग दाल से बना एक खास नाश्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. मूंग दाल और पनीर से बना ये नाश्ता न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है और वजन पर नजर रखने वालों के लिए भी एक स्मार्ट चॉइस माना जाता है.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में क्यों नहीं लेकर जा सकते नारियल? जानिए क्या है इस प्रतिबंध की असल वजह

---विज्ञापन---

प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर हेल्दी रेसिपी

मूंग दाल को हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है, जिससे गैस या एसिडिटी की परेशानी नहीं होती. इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है. वहीं, पनीर और सफेद तिल से मिलने वाला कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी सरल और आसानी से मिलने वाली है. इसके लिए धुली हुई हरी मूंग दाल, पनीर, सफेद तिल, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक और हरा धनिया लिया जाता है. यह नाश्ता लो फैट और हाई फाइबर होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है.

घर पर ऐसे बनाएं ये रेसिपी

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें.
  • सुबह भीगी हुई दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सर में पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो.
  • अब इस बैटर में नमक, हल्दी, जीरा, सफेद तिल और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.
  • तवा गरम करें और उसपर हल्का सा तेल लगाएं.
  • एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं, फिर ऊपर से कद्दूकस किया पनीर डालें और हल्का दबाएं.
  • फिर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और जब अच्छे से सिक जाएं, तो उसे प्लेट में निकाल लें और हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ मजे से खाएं.

यह भी पढ़ें: माचिस के डिब्बे जैसे घरों में सिमटता सुकून, आखिर क्यों ‘सिकुड़ती’ जा रहीं फ्लैट्स की बालकनियां?

First published on: Jan 29, 2026 06:55 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola