Green Chilli Sweet Dish: हरी मिर्च का स्वाद तीखा होता है. इसलिए इसका इस्तेमाल तीखे व्यंजनों में किया जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि इससे स्वादिष्ट हलवा भी तैयार किया जा सकता है? जी हां, आप शेफ हरपाल की रेसिपी से घर के सभी सदस्यों को हरी मिर्च का एकदम परफेक्ट हलवा बनाकर खिला सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और आपको ज्यादा सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. खाने के शौकीनों के लिए मिठास और तीखेपन का कॉम्बिनेशन मजेदार लग सकता है. इसे बनाते वक्त आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सेहत और स्वाद से भरपूर है बाजरे का दलिया, ब्रेकफास्ट में बनाकर बच्चों को खिलाएं, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
हरी मिर्च का हलवा बनाने की रेसिपी | Green Chilli Halwa Recipe
सामग्री
- हरी मिर्च- 10
- दूध- 1 कप
- खोया- आधा कप
- चीनी- 4 चम्मच
- देसी घी- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- काजू-बादाम- आधा कप
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर बीज को निकाल दें.
- बीज निकालने के बाद हरी मिर्च को बारीक काट लें और एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रख दें.
- जब घी गर्म हो जाए तो कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से पकाएं.
- इस दौरान दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाने दें. फिर खोया डालकर मिश्रण को आधा होने तक पकाएं.
- जब मिश्रण आधा हो जाए तो इसमें चीनी डालकर हलवा लगातार चलाएं.
- आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालें. खुशबू आने के बाद गैस बंद कर दें और कटोरी में निकालकर सर्व करें.
अपनाएं ये कुकिंग टिप्स
- आप चीनी के बजाय शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से स्वाद दोगुना
- तीखापन निकालने के लिए आप हरी मिर्च को गर्म पानी में भिगोकर रख सकते हैं.
- खुशबू के लिए केवड़ा का इस्तेमाल करें. इससे हलवा का स्वाद अच्छा हो जाएगा.
- यह हलवा हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इससे पाचन तंत्र काफी अच्छा हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- Soup Recipe: सर्दी-जुकाम दूर करेगा ये टेस्टी वेजिटेबल सूप, बिना दवा खाए हो जाएगा काम, यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
22 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines