Promise Day: प्यार करने वाले लोगों के लिए हर दिन स्पेशल होता है वैलेंटाइन वीक का हर दिन स्पेशल होता है और आज 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जा रहा है। प्रॉमिस डे प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है और एक दूसरे से वादे करते हैं, कसमें खाते हैं। किसी से वादा करना उसके रिश्ते को मजबूती देते हैं और पार्टनर को फील कराते हैं कि वो इनके लिए कितने खास हैं। अगर आप भी इस प्रॉमिस डे को कुछ अलग तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आइए इस वैलेंटाइन वीक में आप अपने रिश्तों की डोर को ऐसे मजबूत करें।
मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देना
लाइफ में अप एंड डाउन चलते रहते हैं। कई बार सिचुएशन गंभीर रहती है, तो ऐसे समय में हमें साथी की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है, तो इस प्रॉमिस डे पर अपने प्रेमी से वादा कर सकते हैं कि हर बुरे समय में आप एक-दूसरे का साथ देंगे और रिलेशन में दूरी नहीं आने देंगे और हमेशा प्यार के साथ-साथ बातों का ख्याल भी रखेंगे।
रिश्ते में ईमानदार रहना जरूरी
किसी भी रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए भरोसे के साथ-साथ ईमानदारी होनी चाहिए। हर कोई अपनी रिलेशनशिप में चाहता है या चाहती है कि उसका पार्टनर हमेशा उसके लिए ईमानदार रहे, तो प्रॉमिस डे अपने साथी से वादा कर सकते हैं कि कितने भी बुरे हालात हो या कैसी भी बात हो, वो एक दूसरे से कभी भी नहीं छिपाएंगे और ईमानदारी से रिश्ता निभाएंगे।
ये भी पढ़ें- Happy Teddy Day: अपने साथी को प्यारा सा टेडी गिफ्ट देकर इस खास अंदाज में करें प्यार का इजहार
जो जैसा है,वैसा ही स्वीकार करें
कभी-कभी रिलेशन में आपको अगर पार्टनर को ज्यादा ही रोकने-टोकने की आदत है, तो बिलकुल ऐसा न करें। इससे आपका रिलेशन कमजोर पड़ने लगता है। इसलिए आपका पार्टनर जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकार करें और हंसी-खुशी लाइफ बिताएं।
Image Credit: Freepik
साथी की इज्जत करें
जिस रिश्ते में प्यार और एक-दूरे के लिए इज्जत नहीं होती है, वो रिलेशन जल्दी टूट जाता है। रिलेशनशिप को स्ट्रोग बनाने के लिए प्यार के साथ-साथ साथी का सम्मान करना बहुत जरूरी है। हर किसी रिश्ते में रिस्पेट होना जरूरी है, अब चाहे वो कोई भी रिलेशन रहे। वैलेंटाइन के इस खूबसूरत मौके पर आप अपने साथी को प्यार और सम्मान ताउम्र देने का वादा करें।
किसी भी स्थिति में बात बंद न करें
रिश्ते में कभी-कभार अनबन होना या किसी भी तरह की मिस अंडरस्टैंडिंग न होने दें। इस खास दिन पर अपने पार्टनर से वादा कर सकते हैं कि चाहे कोई भी परेशानी आए, कैसे भी हालात रहें, आप एक-दूसरे से बात करना कभी भी बंद नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines