Hair Fall Stop: बाल झड़ने की समस्या आज की लाइफस्टाइल में आम हो गई है। इससे लाखों महिलाएं जूझ रही हैं। इसके पीछे तनाव और बालों की सही केयर नहीं करना, आम कारण हो सकते हैं। अगर आप भी झड़ते हुए बालों से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है।
हम आपके लिए बालों को मजबूत बनाने वाले देसी नुस्खे लेकर आए हैं, जो टूटते और झड़ते बालों की समस्या से आपको बचा सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बालों को Hair Fall Stop झड़ने से रोकने में मेथी और अंडा फायदेमंद हो सकते हैँ। इन दोनों का यूज कैसे करते हैं और इनके क्या-क्या लाभ हो सकता है, नीचे जानिए विस्तार से…
और पढ़िए –Rice Flour For Skin: चावल के आटे से निखरेगा चेहरा, इन टिप्स को करें फॉलो
बालों के लिए फायदेमंद मेथी दाना मास्क
- सबसे पहले एक कप मेथी के पीले दानों (Fenugreek Seeds) को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
- इसके बाद अगली सुबह इन्हें पीसें और पेस्ट बना लें, फिर इसे बालों पर हेयर मास्क की तरह अप्लाई करें।
- अब आप मेथी के दानों से तैयार पेस्ट को 30 से 40 मिनट रखने के बाद बाल धो लें।
- आप हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमा सकते हैं, इससे हेयर फॉल कंट्रोल हो सकता है।
बालों में मेथी लगाने का फायदा
मेथी सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके दाने हेयर फॉलिकल्स को रिपेयर करते हैं। जिससे बाल दोबारा बढ़ने लगते हैं और जड़े से मजबूत होते हैं। मेथी दानें में पाए जाने वाले प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से बालों को मजबूती भी मिलती है।
और पढ़िए –Chapped Lips in Winters: इन बुरी आदतों की वजह से फटते हैं होंठ, आज ही छोड़ दें नहीं तो…
2. बालों में ऐसे लगाएं अंडा हेयर मास्क
- सबसे पहले एक कटोरी में एक अंडा फोड़ें।
- अब इसमें एक चम्मच शहद डालना है।
- फिर एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
- आप इसमें नारियल का तेल भी मिला सकते हैं।
- इस मास्क को बालों में 20 से 25 मिनट लगाएं।
- 20 मिनट के बाद बालों को अच्ची तरह धो लें।
- हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है।
फायदा– अंडा सेहत के साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अंडे में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि फॉस्फोरस, जिंक और सल्फर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, ये बालों को लंबा करने के साथ उन्हें मजबूती देता है। साथ ही बालों को झड़ने से रोकता है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
13 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
13 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
15 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
16 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
19 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
19 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
20 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
21 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
22 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines