Chapped Lips in Winters: इन बुरी आदतों की वजह से फटते हैं होंठ, आज ही छोड़ दें नहीं तो...

Chapped Lips in Winters
विज्ञापन

Chapped Lips in Winters: होठों का फटना बहुत-ही आम समस्या है, जो लू और सर्दी के मौसम में ज्यादातार लोगों में देखने को मिलती है। कुछ लोग लगातार अपने होठों को चबाते रहते है और उन पर जमी पपड़ी तो भी दांत से हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके कारण आपके होंठ फट सकते है।

साथ ही जब होठों की नमी चली जाती है, तो आपको होंठ फटने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों में पानी के कम पीने से भी यह परेशानी हो जाती है और होंठ फटने से जलन और दर्द होता है। इसलिए आपको अपने होठों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

Advertisment

होंठ फटने के कारण

1. लिपस्टिक लगाने से आपके होंठ फट सकते है। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल आपके होठों को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे आपको जलन जैसा अनुभव होता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने होठों पर क्या लगा रहे हैं।

2. अगर आप शराब पीते हैं तो ये आपके होठों को डिहाइड्रेटेड बनाने का काम करता है, जिससे आपके होठों को नुकसान होता है। इसलिए आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।

विज्ञापन

3. स्मोकिंग करने से आपके पूरे शरीर में कोई ना कोई गंभीर हो ही जाती है और साथ ही यह आपके होठों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इससे आपके होठों पर पिग्मेंटेशन होता है, जो आपके होठों के लिए अच्छा नहीं हैं।

4. कुछ लोग अपने फेस पर फोम बेस्ड फेसवॉश का लगाते हैं, इससे आपके होठों को एलर्जी हो जाती है।

विज्ञापन

5. अक्सर महिलाएं अपने मेकअप को हटाने के लिए रिमूवर लगाती है, जिसमें बहुत ज्यादा सर्फेक्टेंट होते हैं। इसको लगाने से आपके होठों को नुकसान होता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ